Bihar Assembly Elections: देवेंद्र फडणवीस बोले, बिहार में एनडीए गठबंधन की होगी जीत

Bihar Assembly Elections महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सह बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी अचानक रजरप्पा पहुंचे। उन्‍हाेंने बिहार चुनाव का रजरप्पा में शंखनाद किया। उन्‍होंने यहां बोरिया बाबा के आश्रम पहुंचकर अरेराम आचार्य उर्फ बोरिया बाबा से मुलाकात की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 04:41 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 04:41 PM (IST)
Bihar Assembly Elections: देवेंद्र फडणवीस बोले, बिहार में एनडीए गठबंधन की होगी जीत
झारखंड के रामगढ़ में महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।

चितरपुर (रामगढ़), जासं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सह बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन की बड़ी जीत होने जा रही है। हम बिहार में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। फडणवीस मंगलवार को दोपहर में अचानक झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा पहुंचे। फडणवीस ने बोरिया आश्रम में पूजा-अर्चना किया और बिहार विधानसभा चुनाव में जीत की कामना की।

बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में हमारी गठबंधन की जीत की कामना को लेकर माता छिन्नमस्तिका के दरबार में आए हैं। उन्होंने किसान बिल और दो दिन पहले महाराष्ट्र में शिवसेना सांसद संजय राउत से मुलाकात पर टिप्पणी करने से इन्‍कार कर दिया।

बंद कमरे में गुफ्तगु के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म

बिहार में चुनाव की घोषणा होने के साथ बिहार चुनाव प्रभारी के रूप में फडणवीस के रजरप्पा पहुंचने का कई मतलब निकाले जा रहे हैं। उन्होंने यहां बोरिया बाबा के आश्रम पहुंचकर अरेराम आचार्य उर्फ बोरिया बाबा से मुलाकात की। इसके बाद बंद कमरे में गुप्त पूजा भी की।

बोरिया आश्रम में गुप्त पूजा के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जदयू गठबंधन की जीत की कामना करने आए हैं। इसके अलावा इसे महाराष्ट्र में संभावित परिवर्तन के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस संबंध में फडणवीस ने किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की।

chat bot
आपका साथी