मेडिकल जांच में छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि, जांच में जुटी एसआइटी

छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि के बाद मामले की जांच के लिए गठित एसआइटी जांच में जुट गई है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 19 Feb 2018 10:04 AM (IST) Updated:Mon, 19 Feb 2018 10:04 AM (IST)
मेडिकल जांच में छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि, जांच में जुटी एसआइटी
मेडिकल जांच में छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि, जांच में जुटी एसआइटी

जागरण संवाददाता, रांची। दिल्ली से रांची आ रही चलती ट्रेन आनंद विहार-रांची एक्सप्रेस में 19 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। शनिवार को छात्रा की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में डॉक्टरों की बोर्ड ने की थी। रेलवे पुलिस ने दुष्कर्म संबंधित मेडिकल रिपोर्ट शीघ्र मांगी थी। दुष्कर्म की पुष्टि के बाद मामले की जांच के लिए गठित एसआइटी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) यह पता लगाने में जुट गई है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म कहां और कैसे हुआ।

इसी कड़ी में एसआइटी के सदस्य सोमवार को आइआरसीटीसी दिल्ली जाएंगे। पुलिस आइआरसीटीसी से ट्रेन संख्या 12818 के एस-3 बोगी में मौजूद सभी यात्रियों के नाम और फोन नंबर लेगी। आवश्यकता अनुसार पुलिस आसपास के बेड पर यात्रा कर रहे यात्रियों के घर जाकर केस के सिलसिले में जानकारी लेगी। बतातें चलें कि घटना के बाद रेल एसपी संगीता तिवारी ने एसआइटी का गठन किया था। एसआइटी की टीम ने रांची रेलवे स्टेशन के अलावा, मुरी ट्रेन रुकने वाली अन्य जगहों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

खुदकुशी की कोशिश के बाद सामने आया था मामला

छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म का मामला छात्रा द्वारा खुदकुशी की कोशिश के बाद सामने आया था। घटना बीते छह फरवरी की है। दुष्कर्म की घटना से आहत छात्रा ने जहर खा लिया था। उल्टी होने पर उसे गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जब पूछताछ करने गई, तब छात्रा ने दुष्कर्म की बात बताई थी। कहा था कि उससे ट्रेन में चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा पंजाब के फजिल्का की रहने वाली है। रांची के कडरू स्थित एक संस्थान में वह पढ़ाई करती है।

असमंजस में पुलिस, इन बिंदुओं पर जांच :

-जब ट्रेन रुकने के बाद पीड़िता हंसते हुए सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रही है, तो सामूहिक दुष्कर्म कैसे।

- ट्रेन में थे 48 यात्री, कई रांची के।

- जिस कंपार्टमेंट में थी पीड़िता, उसमें भी बर्थ बुक था।

- 17 नंबर था लोअर बर्थ, कैसे संभव है सामूहिक दुष्कर्म।

- जब दुष्कर्म हुआ, तो शोर क्यों नहीं।

- एक माह पहले गई थी रांची से पंजाब, क्या कोई संस्थान एक माह तक किसी को अवकाश दे सकता है।

- छात्रा ने आखिर दो दिन बाद जहर क्यों खाया।

- दो दिनों की गतिविधि की हो रही है जांच।

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी