कोडरमा में धान की खरीद पर लगी रोक, धान का उठाव नहीं होने से किसान परेशान

Koderma News सतडीहा बंगाखलार एवं झुमरीतिलैया पैक्स को छोड़ अन्य पैक्सों में धान की खरीद की गई है। गोदाम खाली होते हुए धान खरीद दोबारा शुरू की जाएगी। वहीं किसानों का ससमय भुगतान भी हो रहा है। 15 दिसंबर को खरीद शुरू

By Madhukar KumarEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 03:35 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 03:35 PM (IST)
कोडरमा में धान की खरीद पर लगी रोक, धान का उठाव नहीं होने से किसान परेशान
कोडरमा में धान की खरीद पर लगी रोक, धान का उठाव नहीं होने से किसान परेशान

कोडरमा, जागरण संवाददाता। जिले में 27 पैक्सों के माध्यम से 15 दिसंबर से शुरू हुई धान क्रय पर ब्रेक लग गया है। पैक्सों में उपलब्ध गोदामों में क्षमता के अनुरूप धान की खरीद हो चुकी है। इससे पैक्स गोदाम भर गए हैं। इनसे धान का उठाव नहीं हो पा रहा है। लिहाजा दो-तीन पैक्सों को छोड़ अन्य सभी में खरीद बंद कर दिया गया है। सरकार ने जिले को ढाई लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया है। इसमें से अब तक 43,235 क्विंटल धान की खरीद हुई है। वहीं अब तक निबंधित 7066 किसानों में 1065 किसानों ने धान बेचा है। वहीं पैक्स गोदामों से धान उठाव को लेकर दोनों मिल संचालकों से बात की जा रही है। डीएसओ प्रमोद राम के अनुसार, मिल संचालकों द्वारा सीएमआर देने के बाद ही उठाव की प्रक्रिया शुरू की जा जाएगी। फिलहाल सतडीहा, बंगाखलार एवं झुमरीतिलैया पैक्स को छोड़ अन्य पैक्सों में धान की खरीद की गई है। गोदाम खाली होते हुए धान खरीद दोबारा शुरू की जाएगी। वहीं किसानों का ससमय भुगतान भी हो रहा है। 15 दिसंबर को खरीद शुरू होते ही कई किसानों का भुगतान भी हो गया। इधर, धान खरीद बंद होने से किसानों को परेशानी हो रही है। वहीं प्रखंडों में सस्ते दर पर धान क्रय करने वाले बिचौलिया भी सक्रिय हैं।

जयनगर में धान बेचने वाले किसान परेशान

जयनगर में पैक्स के गोदाम धान से भर जाने के कारण लक्ष्य के मुताबिक धान की खरीद नहीं हो पा रही है। इससे किसान परेशान हैं। प्रखंड के डंडाडीह पैक्स में अब तक 1838 क्विंटल, परसाबाद में 457 क्विंटल, रूपायडीह में 500 क्विंटल, मकतपुर में 500 क्विंटल तथा सतडीहा में 500 क्विंटल धान की खरीदारी हो पाई है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शंकर प्रसाद ने बताया कि राइस मिल के द्वारा एफसीआइ को एडवांस में चावल उपलब्ध करा दिया जाता है। इसके एवज में राइस मिल धान की खरीदारी करता है। राइस मिल अब तक एफसीआइ को चावल उपलब्ध नहीं कराया है। पैक्सों का गोदाम भर जाने के कारण फिलहाल धान खरीद तीव्र गति से नहीं हो पा रहा है। बीसीओ शंकर प्रसाद ने बताया कि थोड़ी बहुत परेशानी आ रही है लेकिन एक-दो दिन के अंदर ठीक कर लिया जाएगा।

सतगावां के पैक्सों में धान खरीद ठप

 सतगावां प्रखंड में धान क्रय करने के लिए पांच पैक्सों को जिम्मेदारी दी गई थी। धान से सभी पैक्स गोदाम भर गए हैं। इससे धान की खरीद नहीं हो पा रही है और किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। इस बीच मौसम में बदलाव होने से किसानों के बीच परेशानी बढ़ गई है। खेत खलिहानों मे रखें धान बर्बाद हो रहे हैं। किसानों के अनुसार किसी तरह धान झारकर पैक्स पहुंचाते हैं तो पैक्स अध्यक्ष लेने से इनकार कर देता है। ऐसे में किसानों के बीच काई तरह की समस्या उत्पन्न हो रही हैं। गुरुवार को हुईं पैक्स अध्यक्षों की बैठक में भी धान खरीदी पर रोक लगाने की सहमति बनी है। पैक्स अध्यक्ष श्रीकांत सिंह, सुरेन्द्र यादव, राजेश यादव ने बताया कि हम सभी का पैक्स गोदाम फुल है। मिल वाले हमारे पैक्स गोदाम से धान सरकार उठाव नहीं कर रहे हैं।इस लिए पैक्स गोदाम फुल हैं। जबतक गोदाम खाली नहीं होता तब तक हम किसानों का धान खरीदी नहीं कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी