नॉर्थ मार्केट में बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक की दिखेगी झांकी

अपर बाजार नॉर्थ मार्केट ढि़बरी पट्टी में कला संगम दुर्गा पूजा समिति ने तैयारी कर ली है। यहां अभिनव को दिखाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Sep 2019 02:23 AM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 06:36 AM (IST)
नॉर्थ मार्केट में बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक की दिखेगी झांकी
नॉर्थ मार्केट में बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक की दिखेगी झांकी

जागरण संवाददाता, रांची : अपर बाजार, नॉर्थ मार्केट, ढि़बरी पट्टी में कला संगम दुर्गा पूजा समिति की ओर से नवरात्र का भव्य आयोजन किया जाएगा। 85 फीट ऊंची काल्पनिक मंदिर में मां दुर्गा विराजमान होंगी। पंडाल में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को बालाकोट में भारतीय सैनिकों के अदम्य शौर्य से रू-ब-रू कराया जाएगा। नाट्य रूपांतरित वीडियो शो के जरिये भारतीय वायु सेना द्वारा बालाकोट में आतंकी ठिकाने पर की गई कार्रवाई को दिखाया जाएगा। साथ ही, विंग कमांडर अभिनंदन को लड़ाकू विमान के साथ पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश करता दिखाया जाएगा। कैसे उन्होंने आतंकियों से लोहा लिया इसे दर्शाया जाएगा। इसके साथ ही, मां दुर्गा और महिषासुर वध का प्रसारण किया जाएगा। महिषासुर द्वारा माता पर फेंके गए पत्थर और प्रतिउत्तर में सेर की गर्जना रोमांच से भर देगा।

62 साल से हो रहा नवरात्र का आयोजन

कला संगम दुर्गा पूजा समिति की ओर से पिछले 62 साल से नवरात्र पर प्रतिमा स्थापित की जाती है। पूजा की भव्यता को देखते हुए लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन को आते हैं। समिति के साथ आसपास के आम लोग भी आयोजन में बढ़चढ़ कर भूमिका निभाते हैं।

कोलकाता के कारीगर प्रतिमा को दे रहे अंतिम रूप

मां दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं कोलकाता के कारीगरों द्वारा बनाया जा रहा है। मां की प्रतिमा करीब 12 फीट ऊंची होगी। वहीं, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, गणेश और कार्तिक की प्रतिमा 10 फीट ऊंची होगी। महाआरती पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

नवरात्र के दौरान माता की भव्य महाआरती होती है। इस महाआरती में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता के अनुसार इस बार षष्ठी से नवमी तक महाभंडारे में श्रद्धालुओं के बीच खीर, हलवा, पूरी, खिचड़ी आदि बांटे जाएंगे। आयोजन की व्यवस्था इनके जिम्मे

सांसद संजय सेठ, पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, वार्ड पार्षद सुनील यादव, मुनचुन राय, सिंहासन साहू, अनिल कुमार साहू, हीरा लाल साहू, महिंद्र जयसवाल को संरक्षक बनाया गया है। वहीं, अध्यक्ष की जिम्मेदारी संजय गुप्ता निभा रहे हैं। मंत्री राजेश वर्मा और सह मंत्री नमन भरतिया, अनमोल सिंह, विवेक कुमार चौधरी, रोहित कुमार साहू, उपाध्यक्ष हीरा पपनेजा, कन्हैया लाल भरतिया, मनोज साहू, श्रवण केडिया, मनोज चौधरी, रामचंद्र जालान, कोषाध्यक्ष बिपुल कुमार, प्रचार मंत्री रितिक पपनेजा, मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अमन कुमार, संतोष सिंह, अरविंद कुमार, शंभू वर्मा आदि।

chat bot
आपका साथी