भाजपा की उम्र बढ़ाने के लिए ला रहे आयुष्मान भारत

रांची, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने आयुष्मान भारत को भाजपा की उम्र बढ़ाने का फॉर्मूला करार दिया है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के बीच अपनी पैठ गंवा रही पार्टी इसके सहारे जनाधार वापस पाना चाहती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 01:23 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 01:23 PM (IST)
भाजपा की उम्र बढ़ाने के लिए ला रहे आयुष्मान भारत
भाजपा की उम्र बढ़ाने के लिए ला रहे आयुष्मान भारत

रांची, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने आयुष्मान भारत को भाजपा की उम्र बढ़ाने का फॉर्मूला करार दिया है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के बीच अपनी पैठ गंवा रही पार्टी इसके सहारे जनाधार वापस पाना चाहती है। केंद्र की तमाम योजनाएं धरातल पर असफल हो रही हैं। बड़ी घोषणाएं करने के बाद सरकार फंड का इंतजाम करने में फेल कर जाती है और आम लोगों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिलता। जितनी योजनाएं शुरू की जा रही हैं, सभी कहीं न कहीं संचालित थीं और आम लोगों के काम भी आ रही थीं।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि 23 सितंबर को नरेंद्र मोदी आयुष्मान भारत की शुरुआत करने की बात कह रहे हैं लेकिन 13 अप्रैल 2018 को छत्तीसगढ़ में भी पीएम ने ऐसी ही घोषणा की थी। आयुष्मान भारत के तहत जो वेलनेस केंद्र खोले जा रहे हैं वास्तविकता में वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दूसरा नाम है। इसी प्रकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत गरीब परिवारों को 30 हजार रुपये तक का इलाज मुफ्त मिल रहा था उसे बंद करके आयुष्मान भारत नाम से उसी प्रकार की योजना लाई गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पांच करोड़ परिवारों को आवास मुहैया कराने का लक्ष्य था लेकिन चार वर्षो में आंकड़ा 3.9 लाख आवास तक ही पहुंचा है। इस प्रकार पांच करोड़ आवास बनवाने में 500 साल लग जाएंगे। केंद्र में सिर्फ जुमलों और फर्जी आंकड़ों की सरकार चल रही है। स्मार्ट सिटी योजना का यही हाल है। नमामि गंगे परियोजना पर तो खर्च हुआ ही नहीं है। कांग्रेस शासनकाल में संचालित 23 योजनाओं का नाम बदलकर नए नाम से योजनाएं शुरू की गई हैं और यही इस सरकार की उपलब्धि है।

विधि-व्यवस्था पर सरकार का नियंत्रण नहीं : डॉ. अजय कुमार ने सरकार पर विधि-व्यवस्था को नियंत्रण करने में पूरी तरह से विफल करार दिया। कहा रांची में इस महीने 7 हत्याएं हुई हैं। दूसरे जिलों का और भी बुरा हाल है। पुलिस के मुखिया के नियंत्रण में कुछ नहीं रह गया है और इसी कारण कभी उन्हें कोर्ट तलब करता है तो कभी राज्यपाल को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। उन्होंने जमशेदपुर की लड़की से बुंडू में सामूहिक दुष्कर्म का मामला उठाते हुए सरकार को पूरी तरह से विफल करार दिया। कहा, खुद सरकार के मंत्री सीपी सिंह बयान दे रहे हैं कि पुलिस का काम पैसा वसूलने तक सीमित है।

chat bot
आपका साथी