आठ सूत्री मांगों को लेकर ऑटो चालकों ने दिया धरना

रांची आठ सूत्री मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश संयुक्त चालक महासंघ ने सोमवार को राजभवन के समक्ष धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jul 2019 05:14 AM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 06:38 AM (IST)
आठ सूत्री मांगों को लेकर ऑटो चालकों ने दिया धरना
आठ सूत्री मांगों को लेकर ऑटो चालकों ने दिया धरना

जागरण संवाददाता, रांची : आठ सूत्री मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश संयुक्त चालक महासंघ ने सोमवार को राजभवन के समक्ष धरना दिया। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा कि यातायात प्रशासन व रांची नगर निगम के अधिकारी कभी परमिट, फिटनेस व पॉल्यूशन के नाम पर तो कभी नो पार्किंग के नाम पर अभियान चलाकर ऑटो व ई-रिक्शा जब्त कर रहे हैं। रांची नगर निगम व परिवहन विभाग की इस कार्यशैली से कई परिवार भूखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर आरटीओ, डीटीओ, रांची नगर निगम व यातायात अधिकारियों के साथ बैठक कर ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की समस्या का निदान किया जाए। अन्यथा ऑटो व ई-रिक्शा चालक उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। झारखंड प्रदेश टैक्सी यूनियन के संयोजक अमित ओझा ने कहा कि एडवांस रोड टैक्स के भुगतान की प्रक्रिया तिमाही या वार्षिक की जाए।

----

एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का किया विरोध

झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ (अर्जुन गुट) व छोटानागपुर टैक्सी एवं टेंपो चालक संघ ने झारखंड प्रदेश संयुक्त चालक महासंघ द्वारा किए गए एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का विरोध किया है। संघ के अध्यक्ष शमीम अख्तर ने दिनेश सोनी पर आरोप लगाया कि नया बैनर लेकर नई दुकानदारी की जा रही है। कहा, छोटानागुपर टैक्सी एवं टेंपो चालक संघ अर्जुन गुट के साथ संयुक्त आंदोलन करेगा। अर्जुन गुट के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन यादव ने कहा कि दिनेश सोनी की ओर से ऑटो चालकों को बरगलाने का काम किया जा रहा है। इस आंदोलन में ऑटो चालक या महासंघ का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को ऑटो चालकों की मांगों को लेकर रातू रोड स्थित टेंपो स्टैंड से राजभवन तक पैदल मार्च किया जाएगा और राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

chat bot
आपका साथी