सीपी का टिकट फाइनल होते ही लग गया बधाईयों का तांता

मंत्री सीपी सिंह पर भाजपा ने एक बार फिर भरोसा जताया है। वे छठी बार उम्मीदवार बनेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 02:33 AM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 02:33 AM (IST)
सीपी का टिकट फाइनल होते ही लग गया बधाईयों का तांता
सीपी का टिकट फाइनल होते ही लग गया बधाईयों का तांता

प्रणय कुमार सिंह, रांची :

मंत्री सीपी सिंह पर भाजपा ने एक बार फिर भरोसा जताया है। वे छठी बार रांची विधानसभा सीट से अपनी पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। सीपी सिंह का टिकट कंफर्म होते ही मंत्री के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इनमें आम और खास दोनों ही शामिल थे। कोई मिठाई खिला रहा है तो कोई गुलदस्ते के साथ आवास पहुंचा। भीड़ देख रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने भी उनके घर का रुख कर लिया। किसी ने हाथ मिलाकर बधाई दी तो किसी ने हाथ जोड़कर। हर बधाई देने वाले से सीपी सिंह यह कहना नहीं भूलते थे कि 'मिठाई खा कर ही जाइएगा'। मंत्री के मोबाइल की घंटी लगातार बजती रही। दिल्ली, पंजाब से लेकर जम्मू व कश्मीर तक से फोन पर बधाईयां मिलती रही।

बधाई देने वालों में डॉ. भीम प्रभाकर, पार्षद विनोद सिंह, अरुण झा, ओमप्रकाश, सुनील यादव, बटर सरदार, मनोज मिश्रा, रिकू गुप्ता, अजीत सिंह, नंदकिशोर अरोड़ा सहित अन्य थे। पार्टी ने विश्वास जताया, खरा उतरूंगा

सीपी सिंह ने कहा कि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है जिस पर खरा उतरूंगा। पार्टी ने स्पीकर, मंत्री बनाया। जो आदेश होता है पालन करता हूं। एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्यपाल बनाए या द्वारपाल वे हमेशा पार्टी का आदेश मानते रहे हैं।

सीपी सिंह ने कहा कि वे चुनौती को अवसर के रुप में देखते हैं। कहा, एक-एक वोट का ध्यान रखता हूं। एक वोट कम होता है तो मैं उसे दो मानता हूं। उन्होंने कहा कि जो काम आज तक नहीं हुआ था वह बीजेपी ने कर दिया। रघुवर दास के नेतृत्व में विकास हुआ है जिसकी स्वभाविक चर्चा होती है। मंत्री ने कहा कि मैं चौबीसो घंटा आमलोगों के लिए उपलब्ध रहता हूं। शहर को और अधिक व्यवस्थित करुंगा।

chat bot
आपका साथी