सेना के जवानों ने रोका गांव का रास्ता, ग्रामीणों ने किया विरोध Ranchi News

Jharkhand News रास्‍ता रोके जाने से गांव के लोगों को सुबह अपने रोजमर्रा के काम में काफी दिक्कत हुई। इस बात की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई वे काफी संख्या में मौके पर जमा हो गए। बाद‍ में रास्‍ता खोला गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 12:52 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 01:01 PM (IST)
सेना के जवानों ने रोका गांव का रास्ता, ग्रामीणों ने किया विरोध Ranchi News
रास्‍ता रोके जाने के बाद खड़े लोग।

रांची, जासं। झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित सुगनु में गुरुवार की सुबह सेना के जवानों द्वारा रास्ता रोके जाने का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। पंचायत के मुखिया जुगून मुंडा ने बताया कि डुमरदगा से सुगनू, लालगंज, खटंगा व टाटीसिल्वे समेत अन्य जगहों पर जाने के लिए आर्मी पिकेट्स के पास से एक रास्ता खुला हुआ है। अचानक सेना के जवानों ने रास्ता बंद कर दिया। इससे गांव के लोगों को सुबह अपने रोजमर्रा के काम में काफी दिक्कत हुई।

इस बात की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई, वे काफी संख्या में मौके पर जमा हो गए। सेना के जवानों द्वारा रास्ता बंद किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। हालांकि 10 बजे विवाद को बढ़ता देखकर जवानों ने रास्ता खोल दिया। स्थानीय जग्गनाथ महतो ने बताया कि आए दिन सेना के द्वारा इस रास्ते को बंद कर दिया जाता है। इससे गांव में अब मेहमान भी आने से डरते हैं। गांव के लोगों को भी जेल में बंद होने का एहसास होता है। पिछले महीने भी सेना के द्वारा रास्ता बंद कर दिया गया था।

chat bot
आपका साथी