राजनीति के साथ खेल में हाथ आजमाएंगे अर्जुन मुंडा, लड़ सकते हैं तीरंदाजी संघ का चुनाव

Arjun Munda with PM Modi. राजनीति के साथ खेल में हाथ आजमाने के कयासों के बीच भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा तीरंदाजी संघ का चुनाव लड़ सकते हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 02:36 PM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 02:36 PM (IST)
राजनीति के साथ खेल में हाथ आजमाएंगे अर्जुन मुंडा, लड़ सकते हैं तीरंदाजी संघ का चुनाव
राजनीति के साथ खेल में हाथ आजमाएंगे अर्जुन मुंडा, लड़ सकते हैं तीरंदाजी संघ का चुनाव

रांची, जासं।  दूसरे राजनीतिज्ञों की तरह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी खेल में नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। झारखंड तीरंदाजी संघ के मुख्य संरक्षक अर्जुन मुंडा 22 दिसंबर को हो रहे भारतीय तीरंदाजी संघ के चुनाव में भाग ले सकते हैं। हालांकि अर्जुन मुंडा की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सूत्रों की मानें तो वे तीरंदाजी संघ के किसी ऊंचे  पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं।

अर्जुन मुंडा सरायकेला-खरसांवा तीरंदाजी अकादमी के संस्थापक हैं। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी उन्हीं की खोज है। सूत्रों ने बताया कि 10 दिसंबर से शुरू हो रही चुनावी प्रक्रिया से पहले शनिवार व रविवार को दिल्ली में हुई बैठकों में अर्जुन मुंडा ने भी भाग लिया। 22 दिसंबर को 11 से 2 बजे तक मतदान और 3 बजे से मतगणना होना है। भारतीय तीरंदाजी संघ के चुनाव में कुल 83 मतदाता हैं। इसमें झारखंड से जुड़े 10 पूर्व खिलाड़ी व झारखंड तीरंदाजी संघ के 2 वोट शामिल हैं। 

chat bot
आपका साथी