अनीष गुप्ता बने रांची के एसएसपी, कुलदीप द्विवेदी कोल्हान के डीआइजी

-राज्य के 16 आइपीएस का तबादला राज्य ब्यूरो, रांची : सरकार ने रांची के एसएसपी सहित प्रदेश के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jun 2018 12:38 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 12:38 PM (IST)
अनीष गुप्ता बने रांची के एसएसपी, कुलदीप द्विवेदी कोल्हान के डीआइजी
अनीष गुप्ता बने रांची के एसएसपी, कुलदीप द्विवेदी कोल्हान के डीआइजी

-राज्य के 16 आइपीएस का तबादला राज्य ब्यूरो, रांची : सरकार ने रांची के एसएसपी सहित प्रदेश के 16 आइपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। हजारीबाग के एसपी अनीष गुप्ता को जहां रांची का एसएसपी बनाया गया है, वहीं रांची एसएसपी के पद पर तैनात कुलदीप द्विवेदी को कोल्हान रेंज का प्रभारी डीआइजी बनाया गया है। सीबीआइ में एसपी के पद पर तैनात रहे पंकज कंबोज केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें हजारीबाग का प्रभारी डीआइजी बनाया गया है। सभी आइपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण-पदस्थापन संबंधी अधिसूचना शुक्रवार की देर शाम जारी कर दी गई है।

-------------

कौन कहां गए

- रणजीत कुमार प्रसाद (डीआइजी एसआइबी विशेष शाखा से डीआइजी एसीबी झारखंड)।

- साकेत कुमार सिंह (डीआइजी कोल्हान से डीआइजी झारखंड जगुआर व एसआइबी डीआइजी का अतिरिक्त प्रभार)।

- अखिलेश कुमार झा (संथाल परगना के डीआइजी से डीआइजी विशेष शाखा)।

- मनोज कुमार सिंह (एसपी एसीबी से प्रोन्नति देते हुए डीआइजी वेलफेयर स्कूल नेतरहाट)।

- चंद्रशेखर प्रसाद (एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं से प्रोन्नति देते हुए डीआइजी संचार एवं तकनीकी सेवाएं)।

- कुलदीप द्विवेदी (एसएसपी रांची से प्रभारी डीआइजी कोल्हान)।

- पंकज कंबोज (पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, प्रभारी डीआइजी हजारीबाग)।

- असीम विक्रांत मिंज (एसपी एसीबी से प्रभारी डीआइजी एसीबी)।

- देवेंद्र ठाकुर (जैप-7 हजारीबाग के समादेष्टा से प्रभारी डीआइजी सीआइडी)।

- राजकुमार लकड़ा (एसपी लोहरदगा से प्रभारी डीआइजी संथाल परगना)।

- संगीता कुमारी (जैप-6 जमशेदपुर की समादेष्टा से प्रभारी डीआइजी कार्मिक)।

- क्रांति कुमार गडिदेसी (एसपी विशेष शाखा से एसपी पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा)।

- मयूर पटेल कन्हैयालाल (एसपी पश्चिमी सिंहभूम से एसपी हजारीबाग)।

- अनीष गुप्ता (एसपी हजारीबाग से एसएसपी रांची)।

- प्रियदर्शी आलोक (एसपी विशेष शाखा से एसपी लोहरदगा)।

- श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे (एसडीपीओ पतरातू से सहायक पुलिस अधीक्षक झारखंड जगुआर)।

chat bot
आपका साथी