पत्थलगड़ी का गलत उपयोग न हो : आजसू

रांची : आजसू ने कहा है कि आदिवासियों की भाषा, संस्कृति और रीति-रिवाज पर अनावश्यक सवाल न

By Edited By: Publish:Sat, 24 Feb 2018 11:12 PM (IST) Updated:Sun, 25 Feb 2018 09:57 AM (IST)
पत्थलगड़ी का गलत उपयोग न हो : आजसू
पत्थलगड़ी का गलत उपयोग न हो : आजसू
रांची : आजसू ने कहा है कि आदिवासियों की भाषा, संस्कृति और रीति-रिवाज पर अनावश्यक सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए। उसका गलत उपयोग नहीं होना चाहिए। इसके प्रति सचेत रहने की जरूरत है। आजसू प्रवक्ता देवशरण भगत ने पत्थलगड़ी को लेकर उठ रहे सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासियों की भाषा, संस्कृति और रीति-रिवाजों को संरक्षित रखने की आवश्यकता है। भगवान बिरसा के अबुआ दिशुम-अबुआ राज की परिकल्पना को सभी को समझना होगा और उनके विरासत को संरक्षित रखते हुए उसके संव‌र्द्धन के लिए कार्य करना होगा। ---------
chat bot
आपका साथी