ट्राइफेड के आदिवासी मेले में 40 प्रतिशत तक छूट

रांची : अशोक नगर, रोड नं 5, में ट्राइफेड के शोरूम में आदिवासी मेला लगा है। जनजातीय कार्य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 May 2018 08:36 AM (IST) Updated:Thu, 24 May 2018 08:36 AM (IST)
ट्राइफेड के आदिवासी मेले में 40 प्रतिशत तक छूट
ट्राइफेड के आदिवासी मेले में 40 प्रतिशत तक छूट

रांची : अशोक नगर, रोड नं 5, में ट्राइफेड के शोरूम में आदिवासी मेला लगा है। जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं ट्राइफेड की ओर से यह मेला 31 मई तक चलेगा। यहां 20 से 40 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। डोकरा आर्ट, तसर सिल्क, साड़ी, बांस के सामान से लेकर यहां आदिवासी व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं। पूर्वोत्तर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक। यहां बस्तर की लोकप्रिय कला के नमूने भी हैं। डोकरा आर्ट की कई अद्भुत कलाकृतियां यहां देख सकते हैं। एक अलग पारंपरिक ढंग के गणेश भी हैं। पारंपरिक वाद्य बजाते आदिवासी भी और अपनी संस्कृति को जीवंत करते हुए शिल्प भी। आदि कला से इस कला को आदिवासी संजोते आ रहे हैं। डोकरा आर्ट झारखंड का भी यहां हैं। यहां के कलाकारों द्वारा निर्मित शिल्प भी मौजूद है। यहां पर आदिवासियों द्वारा काष्ठ हस्तशिल्प, धातु शिल्प, बास हस्तशिल्प, जनजातीय गहने और पत्थर की नक्काशी से बनी चीजें भी हैं। बांस के तरह-तरह के शिल्प यहां हैं। यहां लाह की चूड़ियां भी हैं। यहां आदिवासी व्यंजनों का भी स्टाल लगा हुआ है। खरीदारी के साथ यहां धुस्का, छिलका रोटी का स्वाद ले सकते हैं। फिल्म फेस्टिवल में आदिवासी व्यंजनों का लुत्फ लेंगे फिल्मी कलाकार

रांची : होटवार में 25 से 27 मई तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में फिल्मी कलाकार आदिवासी व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएंगे। इसकी तैयारी ट्राइफेड ने की है। यहां उसका भव्य स्टाल लगेगा। जहां फिल्मी कलाकार से लेकर आने वाले दर्शक आदिवासी व्यंजन के साथ कलाकृतियों और पहनावों से रूबरू होंगे। ट्राइफेड के निदेशक एडी मिश्र ने बताया कि ट्राइफेड की ओर से फेस्टिवल में स्टॉल लगाया जाएगा। यहा फिल्म कलाकारों के माध्यम से झारखंड की संस्कृति और पारंपारिक व्यंजनों को प्रदर्शित किया जाएगा। लोग इसका आनंद भी लेंगे। कलाकर दिलेश्वर लोहरा ने कहा कि झारख्ाड की पहचान के साथ ही पूरा खेलगाव परिसर सजा रहेगा।

chat bot
आपका साथी