तापिन कोलियरी में हादसा 4 मजदूरों की मौत, सात घायल

घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक मजदूर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

By BabitaEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 03:42 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 03:44 PM (IST)
तापिन कोलियरी में हादसा 4 मजदूरों की मौत, सात घायल
तापिन कोलियरी में हादसा 4 मजदूरों की मौत, सात घायल

चरही, जेएनएन। चरही थाना क्षेत्र के सीसीएल तापिन कोलियरी शनिवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गई है। वही सात मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक लंच के दौरान सभी मजदूर कोलियरी क्षेत्र में बने एक शेड में  आराम कर रहे थे। इसी दौरान ग्रेडर मशीन का संचालन कर रहे चालक से भूलवश शेड की दीवार से मशीन टकरा गई। इससे शेड की चारदीवारी मजदूरों पर ही गिर गई।

हादसे में मौके पर ही मजदूर अमृत मुंडा, अर्जुन मुंडा, कैलाश गंझू व विनय भुइयां की मौत हो गई। घायल  मजदूरों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक मजदूर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटनास्थल पर पूरा सीसीएल प्रबंधन पहुंच चुका है। मजदूरों ने सीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद मजदूरों में भारी आक्रोश है।

chat bot
आपका साथी