चतरा के पूर्व सिविल सर्जन बालूमाथ से गिरफ्तार, सरकारी राशि के गबन मामले में थे फरार

Chatra Jharkhand News आरोप है कि तत्कालीन सिविल सर्जन ने सरकारी गाइडलाइन का अनुपालन किए बगैर सामग्रियों का क्रय किया था। जांच टीम की रिपोर्ट पर उनके विरुद्ध सरकारी राशि गबन का मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद वह फरार हो गए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 02:51 PM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 02:58 PM (IST)
चतरा के पूर्व सिविल सर्जन बालूमाथ से गिरफ्तार, सरकारी राशि के गबन मामले में थे फरार
Chatra Jharkhand News चतरा में गिरफ्तार किए गए पूर्व सिविल सर्जन। जागरण

चतरा, जासं। Chatra Jharkhand News सदर अस्पताल में उपस्कर क्रय में वित्तीय अनियमितता के आरोपी चतरा के तत्कालीन सिविल सर्जन डाॅ. अमरनाथ प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी सोमवार की रात लातेहार जिले के बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हुई है। डाॅ. प्रसाद वहां पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। वर्ष 2010 में डाॅ. अमरनाथ प्रसाद ने चतरा में बतौर सिविल सर्जन योगदान दिया था।

वित्तीय वर्ष 2011-12 में सदर अस्पताल में उपस्कर क्रय के लिए आवंटन आया था। इसमें एसी, जनरेटर, बेड, आला आदि उपस्कर शामिल था। इस प्रकार कुल 1.20 करोड़ रुपये की सामग्री का क्रय हुआ था। आरोप है कि तत्कालीन सिविल सर्जन ने सरकारी गाइडलाइन का अनुपालन किए बगैर सामग्रियों का क्रय किया था। बाद में यह मामला जिला स्तरीय निगरानी सह अनुश्रवण समिति की बैठक उठाया गया था।

इसके आधार पर एक जांच टीम का गठन किया गया था। जांच टीम की रिपोर्ट पर उनके विरुद्ध सरकारी राशि के गबन का मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह फरार थे। हाल के महीनों में उनका पदस्थापन बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में हुआ था। इसी बीच सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी