30 हजार लोगों को रोजगार से जोड़ेगी आइकिया

राज्य ब्यूरो, रांची : अंतरराष्ट्रीय स्तर का फर्नीचर ब्रांड आइकिया झारखंड में 30 हजार लोगों को बांस उ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jun 2018 12:07 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jun 2018 12:07 PM (IST)
30 हजार लोगों को रोजगार से जोड़ेगी आइकिया
30 हजार लोगों को रोजगार से जोड़ेगी आइकिया

राज्य ब्यूरो, रांची : अंतरराष्ट्रीय स्तर का फर्नीचर ब्रांड आइकिया झारखंड में 30 हजार लोगों को बांस उद्योग से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार मुहैया कराएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात के क्रम में कंपनी के बिजनेस मैनेजर संदीप सानन ने यह भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि झारखंड में काफी कच्चा माल उपलब्ध है, यहां के लोग मेहनतकश हैं।

संदीप सानन ने कहा कि कंपनी इएसएएफ के माध्यम से दुमका के शिकारीपाड़ा स्थित क्लस्टर से बास उत्पाद खरीद रही है। यहा 600 लोगों को रोजगार मिला हुआ है। कहा, राज्य में 99 क्लस्टर चिह्नित किए गए हैं। प्रत्येक क्लस्टर से 300-300 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। इस लिहाज से कम से कम 30 हजार लोगों को सीधे तौर पर रोजगार से जोड़ा जा सकता है।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में बास और प्राकृतिक फाइबर की काफी पैदावार है। यहा के लोग इनके उत्पाद भी तैयार कर रहे हैं। बस जरूरत बाजार की है। इन्हें थोड़ा सा प्रशिक्षण देकर बाजार की माग के अनुरूप उत्पाद तैयार कराया जा सकता है। वे शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात के क्रम में कंपनी के बिजनेस मैनेजर संदीप सानन ने यह भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि झारखंड में काफी कच्चा माल उपलब्ध है, यहां के लोग मेहनतकश हैं। कहा, दुमका के साथ-साथ चाकुलिया में भी बास की काफी पैदावार है। इन क्षेत्रों में क्लस्टर विकसित कर काम शुरू किया जा सकता है। इसके साथ ही अन्य प्राकृतिक फाइबर के लिए भी क्षेत्र चिह्नित कर क्लस्टर विकसित किया जा सकता है।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, उद्योग निदेशक के रविकुमार, झारक्राफ्ट के प्रबंध निदेशक मंजूनाथ भजंत्री, इएसएएफ के एसोसिएट डायरेक्टर ए. सेन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी