रांची के हवाई नगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या Ranchi News

Jharkhand. इनके भाई चंदन कुमार ने जब इन्‍हें फोन किया तो फोन रिसीव नहीं होने पर इन्‍होंने आसपास के लोगों काे पता करने के लिए कहा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 09:26 AM (IST) Updated:Wed, 09 Oct 2019 04:53 PM (IST)
रांची के हवाई नगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या Ranchi News
रांची के हवाई नगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या Ranchi News

रांची, जासं। राजधानी रांची के जगन्नाथपुर के हवाई नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। घटना सोमवार देर रात की है। मृतक रघुनाथ कुमार 18 वर्ष किराये के मकान में रहता था। वह खैनी का व्‍यापार करता था। इनके भाई चंदन कुमार ने जब इन्‍हें फोन किया तो फोन रिसीव नहीं होने पर इन्‍होंने आसपास के लोगों काे पता करने के लिए कहा। वे इस वक्‍त डोरंडा बाजार में थे।

आसपास के लोगों ने जब छानबीन की तो देखा कि रघुनाथ ने फांसी लगा ली है। इसके बाद इसकी सूचना इसके भाई को दी और पुलिस को भी खबर किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्‍जे में लेकर मंगलवार को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद शव परिजन ले गए। चंदन कुमार ने बताया कि वे मूल रूप से समस्‍तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हलई नगर के रहने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी