रांची में किशोरी की आग में झुलसने से मौत, पुलिस मामले की कर रही जांच Ranchi News

Jharkhand. किशोरी सीसीएल अस्‍पताल की डाइटिशियन के घर काम करती थी। वह घर में माचिस से खेल रही थी। इसी दौरान वह आग से झुलस गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 04:11 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 04:11 PM (IST)
रांची में किशोरी की आग में झुलसने से मौत, पुलिस मामले की कर रही जांच Ranchi News
रांची में किशोरी की आग में झुलसने से मौत, पुलिस मामले की कर रही जांच Ranchi News

रांची, जासं। राजधानी रांची में गुरुवार को एक 15 वर्षीय किशोरी की आग में झुलसने से मौत हो गई। किशोरी सीसीएल गांधीनगर कॉलोनी में रहने वाली सीसीएल अस्पताल की डाइटीशियन सोमापिका दास के घर काम करती थी। झुलसने की घटना के बाद उसे आनन-फानन में देवकमल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की का नाम मौसमी बावरी है।

वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया की रहने वाली थी। डॉक्टर सोमापिका दास के घर पिछले 2 सालों से मेड के रूप में काम कर रही थी। पुलिस के अनुसार किशोरी माचिस से खेल रही थी। इसी दौरान आग लग गई और बुरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन में उसे रांची के देवकमल अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन बंगाल से रांची के लिए निकल चुके हैं।

ड्यूटी के लिए अस्पताल गई थी डॉक्टर, घर में अकेली थी बच्ची

डॉक्टर का परिवार इस घटना को हादसा बता रहा है। डॉक्टर के अनुसार, वह ड्यूटी के लिए अस्पताल गई हुई थीं। इसी दौरान घर में किशोरी के साथ यह हादसा हुआ। हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। मामले की जानकारी मिलते ही गोंदा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले के बारे में और कुछ पता चल सकता है। गोंडा थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर ने कहा है कि मामले में यूडी केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल सकती है। कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी