झारखंड के 89 मॉडल स्कूलों में 979 शिक्षकों की होगी नियुक्ति

झारखंड के 89 मॉडल स्कूलों में 979 शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 17 Oct 2017 12:43 PM (IST) Updated:Tue, 17 Oct 2017 12:43 PM (IST)
झारखंड के 89 मॉडल स्कूलों में 979 शिक्षकों की होगी नियुक्ति
झारखंड के 89 मॉडल स्कूलों में 979 शिक्षकों की होगी नियुक्ति

रांची, जेएनएन। झारखंड के 89 मॉडल स्कूलों में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया अगले माह शुरू हो सकती है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अनुशंसा पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से विभिन्न विषयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने वाले कुल 979 शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

प्रत्येक स्कूलों में ग्यारह-ग्यारह विषयों में एक-एक अर्थात कुल 979 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रसायन शास्त्र, भौतिकी, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, वाणिज्य एवं संस्कृत विषय शामिल हैं।

संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत (अनुसूचित जाति व जनजाति 45 प्रतिशत) अंकों के साथ स्नातकोत्तर के साथ-साथ बीएड उत्तीर्ण अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः जिला जज और कोर्ट मैनेजर के पदों पर होगी नियुक्ति, ऐसे करें अप्लाई
 

chat bot
आपका साथी