Coronavirus Jharkhand: झारखंड में कोरोना खतरनाक, आज 7 मौतें, 873 पॉजिटिव; रांची में 472

Jharkhand Corona Update Jharkhand Coronavirus Cases झारखंड में लगातार तीन दिनों तक छह सौ से अधिक नए संक्रमित मिलने के बाद शनिवार को राज्य में 873 नए मामले सामने आए। इनमें सबसे अधिक 472 मामले सिर्फ रांची में मिले। शनिवार को राज्य में सात मरीजों की मौत भी हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 05:55 AM (IST)
Coronavirus Jharkhand: झारखंड में कोरोना खतरनाक, आज 7 मौतें, 873 पॉजिटिव; रांची में 472
Jharkhand Corona Update, Jharkhand Coronavirus Cases: झारखंड में आज 873 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Corona Update, Jharkhand Coronavirus Cases झारखंड में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण से खलबली मच गई है। आज एक साथ 7 कोरोना संक्रमितों की मौत से शासन-प्रशासन समेत तमाम लोग सकते में आ गए हैं। लगातार बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण तेजी से नए इलाकों में फैल रहा है। लगातार तीन दिनों तक छह सौ से अधिक नए कोरोना वायरस संक्रमित मिलने के बाद शनिवार को राज्य में 873 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 472 मामले सिर्फ राजधानी रांची में मिले। शनिवार को राज्य में सात कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

राज्य में छह माह बाद मिले आठ सौ से अधिक संक्रमित, सात की मौत

झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार खतरनाक रूप से बढ़ रहा है। लगातार तीन दिनों तक सात सौ के आसपास नए संक्रमित मिलने के बाद शनिवार को राज्य में 873 नए मरीज मिले। इनमें सबसे अधिक 472 मरीज सिर्फ रांची में मिले। राज्य में इससे पहले पिछले साल सात अक्टूबर को एक दिन में 829 कोरोना मरीज मिले थे। इसके बाद प्रतिदिन मिलनेवाले मरीजों की संख्या घट गई थी।

झारखंड में मिले कोरोना के 873 नए मामले, 472 सिर्फ रांची में

राज्य में इस साल 14 मार्च से संक्रमण बढ़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ था, वह अभी भी जारी है। सबसे अधिक तेजी से संक्रमण रांची और पूर्वी सिंहभूम में बढ़ रहा है। पूर्वी सिंहभूम में भी शनिवार को 101 नए संक्रमित मिले। पूरे राज्य में सिर्फ गढ़वा ही एकमात्र जिला है जहां कोई नया मरीज नहीं मिला। इधर, राज्य में 161 मरीज स्वस्थ भी हुए। हालांकि शनिवार को राज्य में सात मरीजों की मौत भी हो गई। इनमें रांची के तीन तथा बोकारो, चतरा, धनबाद तथा पूर्वी सिंहभूम के एक-एक मरीज शामिल हैं।

दो माह में बढ़ गए दस गुना से अधिक सक्रिय मामले

हाल के दिनों में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ने से राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर अब 4,613 हो गए हैं। फरवरी के प्रथम सप्ताह में संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 428 हो गई थी। इस तरह, लगभग दो माह में राज्य में सक्रिय मामले की संख्या दस गुना से भी अधिक बढ़ गई। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों में एक बार फिर बेड की समस्या हो सकती है। रांची में अभी से ही बेड कम पड़ रहे हैं। यह स्थिति पूर्वी सिंहभूम में भी हो सकती है।

कहां मिले कितने कोरोना संक्रमित बोकारो : 29 चतरा : 04 देवघर : 08 धनबाद : 26 दुमका : 23 पूर्वी सिंहभूम : 101 गढ़वा : 00 गिरिडीह : 04 गोड़डा : 11 गुमला : 20 हजारीबाग : 32 जामताड़ा : 21 खूंटी में 13 कोडरमा : 14 लातेहार : 07 लोहरदगा : 06 पाकुड़ : 18 पलामू : 03 रामगढ़ : 20 रांची : 472 साहिबगंज : 11 सरायकेला : 05 सिमडेगा : 09 पश्चिमी सिंहभूम : 16

आज जमशेदपुर में 101, दुमका में 23, धनबाद में 26, हजारीबाग में 32, गुमला में 20 और रामगढ़ में 20 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। बोकारो में 29, जामताड़ा में 21, पाकुड़ में 18 और पश्चिम सिंहभूम में 16 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से रांची में 3 और जमशेदपुर, बोकारो, चतरा तथा धनबाद में एक-एक कोराना संक्रमितों सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी