Corona Update: झारखंड में फिर मिले 16 कोरोना मरीज, मची खलबली, अबतक 248; जानें ताजा हाल

झारखंड में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। आज फिर 15 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। हजारीबाग में 6 लोहरदगा गुमला व सिमडेगा में भी एक- एक केस सामने आए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 19 May 2020 09:18 PM (IST) Updated:Wed, 20 May 2020 05:42 PM (IST)
Corona Update: झारखंड में फिर मिले 16 कोरोना मरीज, मची खलबली, अबतक 248; जानें ताजा हाल
Corona Update: झारखंड में फिर मिले 16 कोरोना मरीज, मची खलबली, अबतक 248; जानें ताजा हाल

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को भी यहां कोरोना के 16 नए मरीज मिले। हजारीबाग से छह, कोडरमा से तीन तथा रांची, रामगढ़, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, पूर्वी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां में एक- एक पॉजीटिव केस मिले। इससे राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब 248 हो गई है। हालांकि इनमें 128 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य में सरायकेला-खरसावां में पहली बार कोरोना का संक्रमण मिला है। इस तरह, इस वायरस का संक्रमण 20 जिलों में पहुंच गया है। रांची के हिंदपीढ़ी का मरीज रिम्‍स में ही अपना इलाज करा रहा था। उसकी जांच कराई गई तो वह भी कोरोना संक्रमित पाया गया। अन्य जिलों में मिले मरीजों में अधिसंख्य प्रवासी हैं जो महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल, तेलंगाना व अन्य राज्यों से लौटे हैं।

यह भी पढ़ें : Corona Update: हजारीबाग में आज फिर मिले 06 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 32; जानें ताजा हाल

जमशेदपुर के नए कोरोना मरीज के बारे में बताया जा रहा है कि वह पिछले दिनों दिल्ली से लौटा था। कोडरमा के तीनों मरीज कोलकाता तथा सिमडेगा, हजारीबाग, रामगढ़ तथा लोहरदगा के मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं। हजारीबाग के मरीजों में एक बरही तथा एक बरकट्ठा के हैं। पहली बार एक मरीज शहरी क्षेत कोर्रा में मिला है। इधर, सिमडेगा में पुराने दोनों मरीजों के ठीक होने के बाद एक नया मरीज मिल गया है। इससे जिले को ग्रीन जोन में बदलने पर ग्रहण लग गया।

नया मरीज को बता दिया पुराना

लातेहार में मरीजों की कुल संख्या चार हो गई है। सोमवार को यहां तीन नए मरीज मिले थे। दरअसल, सोमवार को यहां तीन पॉज़िटिव मरीज मिले थे, लेकिन इटकी यक्ष्मा अस्पताल प्रबंधन की गलती से सोमवार को एक नए पॉज़िटिव मरीज को पुराना मरीज बता दिया गया था। दोनों मरीजों के एक ही नाम होने से यह गलतफहमी हुई।

झारखंड कोरोना अपडेट

झारखंड में आज कोरोना के 16 नए केस मिले,  हिंदपीढ़ी में भी एक नया मरीज हजारीबाग में छह, कोडरमा में तीन कोरोना संक्रमितों की पहचान रांची, रामगढ़, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां में एक- एक पॉजीटिव राज्य में 248 हुई कोरोना मरीजों की कुल संख्या सरायकेला-खरसावां में पहली बार मिला एक मरीज राज्य में वर्तमान में 118 पॉज़िटिव केस, 128 स्वस्थ

कोविड-19 के अबतक यहां मिले इतने मरीज

रांची : 106

गढ़वा : 29 

हजारीबाग : 32

पलामू : 15

बोकारो : 10

गिरिडीह : 10

कोडरमा : 09

धनबाद : 06 

देवघर : 05 

पूर्वी सिंहभूम : 06

दुमका : 02 

सिमडेगा : 03 

जामताड़ा : 02 

गोड्डा : 01 

लातेहार : 04

लोहरदगा : 02

रामगढ़ : 03

पश्चिमी सिंहभूम : 01

गुमला : 02

सरायकेला-खरसावां : 01

chat bot
आपका साथी