राज्य से 626 इनोवेटिव आइडिया, रांची से 57 का चयन

इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम के तहत झारखंड से 626 इनोवेटिव आइडिया का चयन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 02:57 AM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 06:21 AM (IST)
राज्य से 626 इनोवेटिव आइडिया, रांची से 57 का चयन
राज्य से 626 इनोवेटिव आइडिया, रांची से 57 का चयन

जागरण संवाददाता, रांची : इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम के तहत झारखंड से 626 इनोवेटिव आइडिया का चयन किया गया है। केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के तहत आयोजित इंस्पायर अवार्ड के लिए करीब 10 हजार विद्यार्थियों ने इनोवेटिव आइडिया भेजा था। डिपार्टमेंट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से सभी चयनित विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये मिलेंगे ताकि आइडिया को मूर्त रूप दे सकें। इसके बाद इनके द्वारा तैयार मॉडलों की जिला स्तरीय फिर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। राज्य स्तर पर चयनित आइडिया को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आरडीडीइ सह नोडल पदाधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि सभी डीइओ को चयनित विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। स्कूल प्रबंधन यहां से सूची प्राप्त करेंगे।

उद्देश्य है इनोवेटिव आइडिया को बढ़ावा देना : केंद्र सरकार ने बच्चों में क्रिएटिव व इनोवेटिव आइडिया को आगे बढ़ाने के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम शुरू किया है। इसका उद्देश्य ऐसे छात्र-छात्राओं को बढ़ावा देना है जो रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इनकीक्रिएटिविटी व थिंकिंग सोच को मॉडल में उतार कर बाद में उसे मूर्त रूप दिया जाएगा। इस मानक स्कीम में कक्षा छह से दस तक के बच्चे भाग लेते हैं। जिलावार चयनित छात्र-छात्रा का आइडिया

जिला- छात्र-छात्रा

बोकारो-06-00

चतरा-15-09

देवघर-13-03

धनबाद-06-04

दुमका- 02-05

गढ़वा- 00-01

गिरीडीह- 07-10

गोड्डा- 08-03

गुमला- 23-10

हजारीबाग-14-13

जामताड़ा- 11-02

खूंटी- 06-02

कोडरमा- 07-04

लातेहार- 30-16

लोहरदगा- 06-06

पाकुड़- 01-01

पलामू- 01-03

प. सिंहभूम- 22-16

पू. सिंहभूम-88-84

रामगढ़- 27-26

रांची- 38-19

साहेबगंज- 02-01

सरायकेला- 17-13

सिमडेगा- 14-11 बीते वर्ष देश भर में झारखंड का था उत्कृष्ट प्रदर्शन

बीते वर्ष इंस्पॉयर अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर झारखंड से 30 बच्चों ने भाग लिया था जिसमें तीन का चयन हुआ था। यह संख्या अन्य राज्यों की अपेक्षा सबसे अधिक थी। इधर इस बार आरडीडीई अशोक शर्मा द्वारा नौ बार रिमाइंडर भेजे जाने के बाद भी राज्य भर से केवल 10 हजार विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिस जिला ने सबसे कम रजिस्ट्रेशन कराया था वहां के जिला शिक्षा पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए शो-कॉज भी जारी किया गया था।

गढ़वा से केवल एक का चयन : इंस्पायर अवार्ड स्कीम के तहत गढ़वा से केवल एक छात्रा के आइडिया का चयन हुआ है। वहीं सबसे अधिक प. सिंहभूम से 172 आइडिया का चयन हुआ। बोकारो से एक भी छात्रा नहीं और गढ़वा से एक भी छात्र के आइडिया का चयन नहीं हुआ। रांची से 57 आइडिया का चयन हुआ जिसमें छात्र का 38 और छात्रा का 19 आइडिया हैं।

chat bot
आपका साथी