Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज कोरोना से 5 मौतें, फिर मिले 230 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus Update राजधानी रांची में मंगलवार को फिर सौ से अधिक कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। जबकि राज्यभर में कोरोना वायरस से पांच संक्रमितों की मौत हो गई। आज पूरे राज्य में 230 नए संक्रमित मिले जबकि 203 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 10:01 PM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 07:50 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज कोरोना से 5 मौतें, फिर मिले 230 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में मंगलवार को कोरोना से 5 मौतें हुईं।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update रांची में अभी भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। यहां एक बार फिर मंगलवार को सौ से अधिक कुल 107 कोरोना संक्रमित मिले। हालांकि यहां 89 मरीज स्वस्थ भी हुए। पूरे राज्य की बात करें तो मंगलवार को विभिन्न जिलों में 13957 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 230 संक्रमित पाए गए। इस तरह, पॉजिटिविटी रेट 1.64 फीसद रही।

24 घंटे के भीतर राज्य में पांच कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें रांची के तीन तथा धनबाद और हजारीबाग के एक-एक मरीज शामिल हैं। मंगलवार को रांची के बाद पूर्वी सिंहभूम में 26, धनबाद में 25, बोकारो में 15 तथा पलामू में 10 नए संक्रमित मिले। देवघर, पाकुड़, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, जामताड़ा तथा कोडरमा में कोई संक्रमित नहीं मिला। अन्य जिलों में दस से कम संख्या में ही संक्रमित मिले।

Jharkhand reported 230 new COVID-19 cases, 203 recoveries and 5 deaths today.

The total number of cases now stands at 1,14,650 including 1,12,021 recoveries, 1,025 deaths and 1,604 active cases: State Health Department pic.twitter.com/odQOKcORZF

— ANI (@ANI) December 29, 2020

इधर, पूरे राज्य में 203 मरीज स्वस्थ भी हुए। नए संक्रमित की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1,584 हो गए हैं। वहीं, कोरोना के कुल मामले 1,14,650 हो गए हैं। हालांकि इनमें 1,12,021 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 1,045 कोरोना मरीजों की जान गई है। हालांकि इनमें अधिसंख्य या तो वृद्ध थे या अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

झारखंड में मंगलवार को मिले 230 कोरोना संक्रमित

रांची : 107 पूर्वी सिंहभूम : 26 धनबाद : 25 बोकारो : 15 पलामू : 10

झारखंड में आज कोरोना से 5 मौतें रांची: 03 धनबाद : 01 हजारीबाग : 01

chat bot
आपका साथी