48 फीसद प्रत्याशी नहीं बचा सके जमानत

रांची नगर निगम चुनाव में इस बार विभिन्न पदों के लिए हुए चुनाव में 48 फीसद प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। सबसे खराब स्थिति वार्ड 10 की रही, जहां 31 में से 29 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। सिर्फ विजेता और उपविजेता ही अपनी जमानत बचा सके।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Apr 2018 10:23 AM (IST) Updated:Sun, 22 Apr 2018 10:23 AM (IST)
48 फीसद प्रत्याशी नहीं बचा सके जमानत
48 फीसद प्रत्याशी नहीं बचा सके जमानत

रांची : रांची नगर निगम चुनाव में इस बार विभिन्न पदों के लिए 48 फीसद प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। शहर की सरकार के लिए चुनाव लड़ने के लिए लोगों में होड़ मची रही। कुल 486 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें 235 अपनी जमानत बचा पाने में असफल रहे। वार्ड तीन से 22 तो वार्ड 10 से 31 प्रत्याशी मैदान में थे। अपने स्तर से प्रयास सभी ने किए। जमानत बचाने के लिए प्रत्याशी को कुल वैध मतों का छह फीसद मत लाना पड़ता है। लेकिन कई प्रत्याशी मतों के मात्र दहाई अंक पर ही सिमट कर रह गए।

वार्ड तीन में कुल 6165 वोट डाले गए। यहां जमानत बचाने के लिए 369 मतों की जरूरत थी। लेकिन 22 में से 17 प्रत्याशी जमानत नहीं बचा सके। जमानत गंवाने वाले प्रत्याशियों में अरविंद कुमार, इकवाल अहमद, उमेश कुमार मेहता, कृष्णा बांडो, गंगा प्रसाद राय, चंदन कुमार प्रधान, नीतू झा, पूनम देवी, बहादूर पाहन, मुक्तिनाथ सिंह, राकेश कुमार सिंह, राजेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, राजेश कुमार, राजेश कुमार पांडेय, संतोष साह, सुखदेव मुंडा, सुग्रीव सिंह आदि हैं। इनमें संतोष साह को मात्र 28 तथा राजेश कुमार को 32 वोट मिले हैं। इसी प्रकार वार्ड दो के शिवशंकर नीलकंठ, चार के मो. गुलजार आलम, राजकुमारी देवी एवं सावित्री देवी, छह की संगीता कुमारी एवं संगीता देवी, सात की गणीता देवी, वार्ड आठ से उषा चौबे, दीपू सिंह उर्फ दीपा कुमारी, नरमी कच्छप उर्फ नरमी मिंज, नितु कुमारी उर्फ पूनम देवी, मोनी जायसवाल, लक्ष्मी देवी, ललिता देवी हैं। वार्ड 10 में 31 प्रत्याशी थे। इनमें विजेता एवं उप विजेता को छोड़कर किसी की भी जमानत नहीं बची। जमानत गंवाने वालों में अरविंद कुमार सिंह, अर्जुन मुंडा, अशोक कुमार, अक्षय प्रसाद सिंह, अभिषेक चटर्जी, अमित सिंह, चंदन लोहरा, जयप्रकाश भल्ला, तरुण घोष दस्तीदार, दयाशंकर महतो, दीपा सरकार, प्रकास चंद, प्रदीप कुमार सिन्हा, प्रीति कुमार सिन्हा, बबलू गाड़ी, वशिष्ठ लाल पासवान, बिनोद कुमार सिंह, मंजय प्रकाश राम, मुकेश कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिंह, राजू खलखो, राजू राम, राजेश्वर ठाकुर,राजेश महतो, शुभम मुंडा, संजीव सुमन, संतोष महतो, संतोष शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद हैं। वार्ड 11 से प्रभा मेहता, 12 से जगदीश कुजूर एवं नूतन निर्मला कुजूर, 13 से विनीता खलखो, सारो टोप्पो, सियोन तिर्की, 14 से जितेंद्र नायक, देवनारायण नायक,मनोज पासवान, महावीर नायक, भयाम गोविंद नायक की जमानत जब्त हो गई। इसी प्रकार वार्ड 15 से दो, सोलह से एक, 20 से सात, 21 से एक, 22 से दो, 23 से पांच, 26 से आठ, 27 से एक, 28 से तीन, 30 से दो, 31 से दो, 34 से दस, 35 से एक, 36 से दो, 37 से 15, 38 से तीन, 39 से सात, 40 से चार, 41 से दो, 42 से चार, 43 से दो, 44 से नौ, 45 से दस, 46 से चार, 48 से तीन, 49 से दस, 50 से पांच, 52 से 18 तथा 53 से तीन प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके हैं।

chat bot
आपका साथी