Jharkhand: कोडरमा में माइका खदान की चाल धंसने से 4 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

4 people killed in Mica Mines Koderma कोडरमा के घटबरिया जंगली क्षेत्र में एक माइका खदान में चाल धंसने से खनन कार्य में लगे चार लोगों की मौत की सूचना है। मरनेवालों में एक महिला भी बताई जा रही है। दो लोगों के दबे होने की आशंका है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 12:26 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 07:23 AM (IST)
Jharkhand: कोडरमा में माइका खदान की चाल धंसने से 4 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
4 people killed in Mica Mines Koderma माइका खदान में चाल धंसने से चार लोगों की मौत की सूचना है।

कोडरमा, जासं। 4 people killed in Mica Mines Koderma कोडरमा थाना क्षेत्र के फुलवरिया व छतरबर के बीच घटबरिया जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक माइका खदान में चाल धंसने से खनन कार्य में लगे चार लोगों की मौत की सूचना है। मरनेवालों में एक महिला भी बताई जा रही है। इस घटना में दो लोगों के मिट्टी में दबे होने तथा दो अन्य लोगों के घायल होने की बात भी कही जा रही है। इधर, उपायुक्त के आदेश पर घटना स्थल की ओर गई टीम देर रात तक नहीं लौटी थी, जिससे मामले की सही जानकारी नहीं मिल पाई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फुलवरिया जंगल में कोडरमा निवासी इस्लाम मियां अवैध रूप से माइका निकलवाने का कार्य करा रहा था। इसी दौरान गुरुवार को खदान में कार्य कर रहे लोगों के ऊपर मिट्टी खिसक कर गिर गई। इसमें दबने से पुरनाडीह निवासी लखन दास, महेंद्र दास, चंदर दास और फुलवरिया निवासी एक महिला की मौत होने की बात कही जा रही है। वहीं दो अन्य लोगों के मिट्टी में दबे होने की बात भी कही जा रही है। इस घटना में संजय सिंह और राजेश सिंह नमक दो युवक घायल बताए गए हैं।

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, जांच की आदेश

आयुष्मान भारत जनआरोग्य योजना में फर्जीवाड़ा कर निजी अस्पताल संचालक ने करोड़ों रुपये की निकासी कर ली। आरोग्यम हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संचालक ने अलग - अलग निजी अस्पतालों में समान नाम एवं पता वाले मरीजों का इलाज दिखाकर बीमित राशि की निकासी कर ली है। मामले में बीमा कंपनी के अधिकारियों, जन आरोग्य योजना के जिला प्रभारी पर भी मिलीभगत का आरोप लगा है। इस संबंध में अल्पसंख्यक निजी अस्पताल संघ ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से शिकायत की है।

इस शिकायत के आलोक में झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी के संयुक्त सचिव सह अपर कार्यकारी निदेशक दिलेश्वर महतो के निर्देश पर मामले की जांच के लिए उपायुक्त ने तीन सदस्सीय कमेटी का गठन किया है। इसमें प्रभारी अपर समाहर्ता ओनिल क्लेमेंट ओढ़ेया, सिविल सर्जन डा. एनके रजक व कार्यपालक दंडाधिकारी दिनेश सुरीन को शामिल किया गया है। उपायुक्त राजेश कुमार पाठक के अनुसार इस मामले की जांच के लिए गठित कमेटी से एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है। 

chat bot
आपका साथी