बड़ा हादसा: झारखंड के लातेहार में पानी टंकी से गिरने से तीन मजदूर की मौत

महुआडांड़ थाना क्षेत्र में बन रही पानी टंकी का शटरिंग खोलने के दौरान शनिवार को गिरने से तीन मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूरों में धनबाद जिले के बलियापूर निवासी नूर हुसैन 26 मनीर अंसारी 42 व फुंका हेम्ब्रम 30 वर्ष का नाम शामिल है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 06:41 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 07:36 PM (IST)
बड़ा हादसा: झारखंड के लातेहार में पानी टंकी से गिरने से तीन मजदूर की मौत
बड़ा हादसा: झारखंड के लातेहार में पानी टंकी से गिरने से तीन मजदूर की मौत। जागरण

महुआडांड़ (लातेहार), संसू। महुआडांड़ थाना क्षेत्र में बन रही पानी टंकी का शटरिंग खोलने के दौरान शनिवार को गिरने से तीन मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूरों में धनबाद जिले के बलियापूर निवासी नूर हुसैन 26, मनीर अंसारी 42 व फुंका हेम्ब्रम 30 वर्ष का नाम शामिल है। मजदूर मोहम्मद जाकिर अंसारी ने बताया कि हमलोग पानी टंकी की शटरिंग खोल रहे थे। तभी अचानक शटरिंग के साथ मजदूर गिर कर घायल हो गए। सभी घायलों मजदूरों को महुआडांड़ अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसकी सूचना महुआडांड़ थाना पुलिस को मिलते ही लोगों का बयान दर्ज किया। इसके बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों के पास संर्पक कर भेजने की तैयारी की जा रही थी। समाचार लिखे जाने तक मजदूरों का शव लातेहार सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में पड़ा हुआ था।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने मामले की जांच का कार्य प्रारंभ कर दिया है। घटना स्‍थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज करने के साथ ही निर्माण कार्य कराने वाले लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। स्‍थानीय लोगों का कहना है कि सबकुछ अचानक हुआ। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही लोग मलवे में दब गए थे। आनन फानन में लोगों को निकालकर अस्‍पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ काम करने वाले लोगों से भी हादसे के बारे में जानकारी ली गई है। घटना की सूचना मिलने के बारे मजदूरों के परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। लोग अस्‍पताल पहुंच चुके हैं। शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं। मौके पर रहते हुए बाल बाल बचे कुछ मजदूर सदमे में हैं।

chat bot
आपका साथी