Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में फिर मिले 03 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 48; जानें ताजा हाल

Hazaribagh Corona News झारखंड में मंगलवार को 30 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज हजारीबाग में भी तीन नए मरीज मिले।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 09:19 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 04:19 PM (IST)
Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में फिर मिले 03 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 48; जानें ताजा हाल
Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में फिर मिले 03 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 48; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में आज अबतक 30 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। अभी-अभी हजारीबाग में भी तीन नए मरीज मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही झारखंड में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 438 पर पहुंच गया है। मंगलवार को अबतक कोरोना वायरस से संक्रमण के 6 गुमला, तीन गढ़वा, तीन हजारीबाग, तीन धनबाद, 4 पश्चिमी सिंहभूम, 3 जमशेदपुर, दो कोडरमा, 2 खूंटी और एक मामला सरायकेला खरसावां, पलामू, लोहरदगा व रिम्‍स से सामने आए हैं।

झारखंड में आज अबतक मिले 30 कोरोना पॉजिटिव     गुमला : 06     हजारीबाग : 03     धनबाद : 03     गढ़वा : 03     पश्चिमी सिंहभूम : 04     जमशेदपुर : 03     कोडरमा : 02     खूंटी : 02     पलामू : 01     रिम्‍स : 01    लोहरदगा : 01   सरायकेला खरसावां : 01

हजारीबाग में फिर सामने आए 3 नए मामले

हजारीबाग में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़े हैं। मंगलवार की शाम भी 3 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित की संख्या जिले में बढ़कर 48 हो गई है। मंगलवार को आए तीनों मामले प्रवासी मजदूर से जुड़े हुए हैं। इसमें दो मुंबई से और एक दिल्ली से हाल ही में हजारीबाग लौटे हैं। तीनों अलग-अलग प्रखंड के हैं। एक टाटीझरिया, दूसरा कटकमसांडी और तीसरा इचाक प्रखंड से हैं।

chat bot
आपका साथी