झारखंड में एक साल में 274 नक्सली गिरफ्तार, 12 ने किया आत्मसमर्पण

Jharkhand. राज्‍य में सभी नक्सली-उग्रवादी संगठनों के विरुद्ध एक साथ अभियान चल रहा है। एक साल में हुईं 30 मुठभेड़ 24 नक्सली ढेर हुए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 09 Jan 2020 02:39 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jan 2020 02:39 PM (IST)
झारखंड में एक साल में 274 नक्सली गिरफ्तार, 12 ने किया आत्मसमर्पण
झारखंड में एक साल में 274 नक्सली गिरफ्तार, 12 ने किया आत्मसमर्पण

रांची, [दिलीप कुमार]। झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के जवान सभी नक्सली-उग्रवादी संगठनों के विरुद्ध एक साथ अभियान चला रहे हैं। यही कारण है कि पिछले हफ्ते पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ), तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी), झारखंड जन मुक्ति परिषद् (जेजेएमपी) के सदस्य पकड़े गए। हथियारों की बरामदगी भी हुई और कई महत्वपूर्ण कांडों का खुलासा भी हुआ।

पिछले एक साल के आंकड़े पर नजर दौड़ाएं तो गत वर्ष दिसंबर तक राज्य में कुल 30 पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई हैं। इस दरम्यान कुल 24 नक्सली मारे गए हैं। इनके पास से पुलिस से लूटे गए 27 हथियारों की बरामदगी भी हुई है। कुल  274 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं, वहीं 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

इन जिलों में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़

खूंटी (4), गुमला (3), लोहरदगा (3), सिमडेगा (1), पलामू (1), लातेहार (4), हजारीबाग (2), रामगढ़ (1), चतरा (2), गिरिडीह (2), चाईबासा (2), सरायकेला (1), बोकारो (2) व दुमका (2)।

गिरफ्तार नक्सलियों में सैक व जोनल कमांडर सहित 24 इनामी

झारखंड पुलिस ने एक साल के भीतर कुल 274 नक्सलियों-उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें इनामी नक्सलियों की संख्या 24 है। इन इनामी नक्सलियों में एक स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य, तीन जोनल कमांडर, सात सब जोनल कमांडर व 13 एरिया कमांडर सदस्य शामिल हैं।

लेवी के 17.51 लाख रुपये बरामद

झारखंड पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों के पास से लेवी के 17 लाख 51 हजार 540 रुपये भी बरामद किए हैं। सर्वाधिक लेवी की राशि की बरामदगी खूंटी जिले में हुई है, जो छह लाख 77 हजार 355 रुपये है।

chat bot
आपका साथी