सीएनटी-एसपीटी में संशोधन के खिलाफ किसी भी हद तक जाएगी आजसू

राची : छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी) और संताल परगना काश्तकारी अधिनियम (एसपीटी) में संशोधन के

By Edited By: Publish:Mon, 05 Dec 2016 02:00 AM (IST) Updated:Mon, 05 Dec 2016 02:00 AM (IST)
सीएनटी-एसपीटी में संशोधन के खिलाफ किसी भी हद तक जाएगी आजसू

राची : छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी) और संताल परगना काश्तकारी अधिनियम (एसपीटी) में संशोधन के खिलाफ आजसू पार्टी किसी भी हद तक जाएगी। पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने सरकार को यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यह संशोधन राज्य के अस्तित्व के लिए खतरा है। अब तक कई स्तरों पर इसका विरोध कर चुकी पार्टी इसे जन आंदोलन का रूप देगी। सुदेश रविवार को आजसू बुद्धिजीवी मंच की केंद्रीय कार्यकारिणी को संबोधित कर रहे थे।

बुद्धिजीवी मंच को आजसू की रीढ़ करार देते हुए सुदेश ने कहा कि मंच पार्टी को बौद्धिक शक्तिप्रदान कर रहा है। मंच को पंचायत स्तर पर और भी समृद्ध बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के मसले पर जिला स्तर पर संवाद स्थापित किया जाएगा। 19-20 दिसंबर को मंच से जुड़े प्रखंड पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बीके चांद ने कहा कि आजसू पार्टी अंतिम व्यक्तिसे जुड़कर काम कर रही है। पार्टी का विस्तार बूथ स्तर तक किया जाएगा। इस बाबत प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक पर कमेटी बनाई जाएगी। डोमन सिंह मुंडा, अजय मलकानी, डॉ. देवशरण भगत, डॉ. यूसी मेहता, विनोद शर्मा, विजय सिन्हा, के प्रधान, हिमांशु महतो, कृष्णा सिंह, जेएन सिंह, आरआर सिन्हा, रमेश महतो आदि ने कार्यकारिणी को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी