कोहरे के कारण विमान कोलकाता डायवर्ट

रांची : रांची में रविवार की सुबह घने कोहरे के कारण रांची एयरपोर्ट पर गो एयर के विमान की लैंडिंग नही

By Edited By: Publish:Mon, 05 Dec 2016 01:52 AM (IST) Updated:Mon, 05 Dec 2016 01:52 AM (IST)
कोहरे के कारण विमान कोलकाता डायवर्ट

रांची : रांची में रविवार की सुबह घने कोहरे के कारण रांची एयरपोर्ट पर गो एयर के विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। दिल्ली से आनेवाला विमान, जिसे रांची में लैंड करना था, कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। विमान की सुबह 7.50 बजे एयरपोर्ट पर लैंडिंग थी। लेकिन कोलकाता जाने के बाद वापस रांची एयरपोर्ट पर विमान मौसम साफ होने के बाद 11.30 बजे आया। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। वहीं, दिल्ली से रांची आनेवाला इंडिगो का विमान रांची एयरपोर्ट पर सुबह 9.05 बजे के बदले सुबह 11.30 बजे पहुंचा। हालांकि मौसम साफ होने के बाद सभी विमान अपने निर्धारित समय पर पहुंचे। दृश्यता कम होने के कारण विमान को लैंडिंग करने में परेशानी हो रही थी।

हालांकि इन विमानों के बाद रांची एयरपोर्ट पर आनेवाले सभी विमान अपने निर्धारित समय पर पहुंचे। क्योंकि सुबह नौ बजे तक रांची एयरपोर्ट पर विमान को लैंडिंग करने के लिए दृश्यता काफी कम थी। इन दोनों विमान के देरी से आने के कारण यात्रियों को काफी देर तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना था, क्योंकि इन्हीं विमान से उन्हें वापस दिल्ली जाना था।

chat bot
आपका साथी