हम बेकसूर, पुलिस ने पीटकर जुर्म कबूल करने को किया मजबूर

रांची : सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय कुमार महतो (13) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार शिक्षक दंप

By Edited By: Publish:Fri, 12 Feb 2016 01:46 AM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2016 01:46 AM (IST)
हम बेकसूर, पुलिस ने पीटकर जुर्म कबूल करने को किया मजबूर

रांची : सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय कुमार महतो (13) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार शिक्षक दंपती और उनके पुत्र-पुत्री ने रांची पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वीकारोक्ति बयान से इन्कार करते हुए आरोपियों ने कहा है कि उनलोगों को पीट-पीटकर पुलिस ने विनय की हत्या का जुर्म कुबूल करवाया। चारों आरोपी गुरुवार को मीडिया से मुखातिब थे। इससे पूर्व बुधवार को पुलिस द्वारा मामले के खुलासे के बाद विनय के पिता ने पुलिस की थ्योरी को झूठ का पुलिंदा करार दिया था। अब चारों आरोपी भी पुलिस पर जबरन जुर्म कबूल कराने का आरोप लगा रहे हैं।

हालांकि एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने पहले ही साफ कर दिया था कि तमाम साक्ष्यों और वैज्ञानिक तरीके से जांच में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को पुख्ता साक्ष्य मिले हैं।

किसने क्या कहा

- शिक्षिका नाजिया हुसैन : पुलिस मुझे फंसा रही है। मेरा कोई कसूर नहीं है।

-शिक्षक आरिफ अंसारी : दोषी कौन है, मुझे नहीं पता, लेकिन पुलिस हमें फंसा रही है, यह पता है।

- नाबालिग पुत्र : हम सबको पुलिस ने टार्चर किया। मुझे, मां-पापा और बहन को पुलिस ने बहुत पीटा। विनय की हत्या का जुर्म जबरन कबूल करवाया।

-नाबालिग पुत्री : पुलिस ने मुझे भी पीटा। हमलोगों ने कुछ नहीं किया था। विश्वास नहीं होता, तो प्लीज कोर्ट से पूछ लीजिए।

आरोपी के पक्ष में प्रत्यक्षदर्शी का नहीं होना

पुलिस ने अपनी जांच, मिले भौतिक साक्ष्य (खून के धब्बे आदि) और आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान के दम पर कांड के खुलासे का दावा किया है। लेकिन कानून के जानकार बताते हैं कि हत्या जैसे मामले में किसी प्रत्यक्षदर्शी का नहीं होना कहीं न कहीं आरोपियों के पक्ष में जाएगा। इस हत्याकांड में एक और बात यह कि हत्या में किसी हथियार या नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जाना भी है। अगर सोची समझी साजिश के तहत हत्या की जाती तो जरूर किसी ने किसी हथियार या ऐसी चीज जिससे दूसरे को नुकसान पहुंचाया जा सके उसका प्रयोग आरोपी पक्ष द्वारा किया जाता लेकिन ऐसी बात भी सामने नहीं आई है।

chat bot
आपका साथी