कोकर बाजार-सुंदरविहार मार्ग की मापी

रांची : रांची नगर निगम ने बुधवार को कोकर बाजार-सुंदरविहार मार्ग की मापी की गई। मौके पर सहायक कार्यप

By Edited By: Publish:Thu, 26 Nov 2015 01:08 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2015 01:08 AM (IST)
कोकर बाजार-सुंदरविहार मार्ग की मापी

रांची : रांची नगर निगम ने बुधवार को कोकर बाजार-सुंदरविहार मार्ग की मापी की गई। मौके पर सहायक कार्यपालक पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार, कनीय अभियंता और दो अमीन उपस्थित थे। मापी के क्रम में बताया गया कि कोकर बाजार से नेताजी चौक तक की सड़क का उल्लेख सर्वे मैप में है ही नहीं। सर्वे मैप में नेताजी चौक से सुंदरविहार और नेताजी चौक से हैदरअली जाने वाले मार्ग का उल्लेख है। सर्वे मैप देखने के बाद सहायक कार्यपालक पदाधिकारी ने अमीन को निर्देश दिया कि नक्शा के अनुसार ही सड़क की मापी करें। मापी के क्रम में नेताजी चौक से सुंदरविहार की ओर जाने वाले मार्ग की चौड़ाई 16-20 फीट और नेताजी चौक से हैदरअली मार्ग की चौड़ाई 11-20 फीट पाई गई। सहायक कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सड़क की चौड़ाई का मिलान सर्वे मैप से किया जाएगा। उसके बाद किस जगह पर सड़क का अतिक्रमण है, यह सुनिश्चित होगा। सर्वे मैप में जिस सड़क का जिक्र नहीं है, उस संबंध में स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर समस्या का निदान निकाला जाएगा।

chat bot
आपका साथी