झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

रांची : बिना संशोधन के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लागू करने को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नैत

By Edited By: Publish:Mon, 31 Aug 2015 07:40 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 07:40 PM (IST)
झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

रांची : बिना संशोधन के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लागू करने को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नैतिक जीत का जश्न मनाया। इस दौरान रांची विवि से अल्बर्ट एक्का चौक तक जुलूस निकाला। नेतृत्व झामुमो रांची महानगर अध्यक्ष पवन जेडिया ने किया। कहा, भूमि अधिग्रहण अध्यादेश यूपीए सरकार के कार्यकाल में बहुमत से पारित किया गया था। बावजूद मोदी सरकार की हठधार्मिता के कारण उसमें संशोधन कर लागू करने की कोशिश हो रही थी, जो किसान विरोधी था। इसे लेकर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के निर्देश व कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी गई। इसी लड़ाई के फलस्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूर होकर हमारी मांगों को पूरा करना पड़ा और बिना संशोधन किए उसे लागू करने का निर्णय लिया। इसे झामुमो परिवार नैतिकता की जीत मानता है। जुलूस में कार्यकर्ताओं ने गुरुजी और हेमंत सोरेन को बधाई दी और अबीर गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया। मौके पर देवाशीष गायन, गोपाल कुमार, विवेक भारती, पियुष प्रभाकर, राजेश पासवान, सुशीला एक्का, समनूर मंसूरी, तालकेश्वर महतो, हेमलाल मेहता आदि मौजूद थे थे।

chat bot
आपका साथी