काम से हटाए गए मलेरिया कर्मी होंगे वापस : विद्यासागर

नामकोम (रांची) : स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के विद्यासागर ने कहा है कि पिछले साल सितंबर माह में

By Edited By: Publish:Sun, 26 Apr 2015 01:22 AM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2015 01:22 AM (IST)
काम से हटाए गए मलेरिया कर्मी होंगे वापस : विद्यासागर

नामकोम (रांची) : स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के विद्यासागर ने कहा है कि पिछले साल सितंबर माह में काम से हटाए गए मल्टी पर्पस वर्कर्स (एमपीडब्ल्यू) काम पर वापस लाए जाएंगे। पदवर्ग समिति का गठन कर शीघ्र ही उनके पद सृजन की कार्रवाई की जाएगी। इसपर कैबिनेट की स्वीकृति ली जाएगी। प्रधान सचिव विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को आरसीएच नामकोम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस क्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहिया व मलेरिया कर्मियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यासागर ने कहा कि पिछले वर्ष राज्य में मलेरिया मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। यह चिंता की बात है। राज्य सरकार को इसे चुनौती के रूप में लेते हुए रणनीति बनाकर काम करना होगा। इस रणनीति में कर्मियों को रेशनलाइजेशन (जरूरत के अनुसार पदस्थापन), रिक्त पदों को भरना, पल्स पोलियो की तरह अभियान चलाना, अगले माह डीडीटी का छिड़काव पूर्ण तैयारी के साथ करना आदि शामिल है। विभाग इस रणनीति पर काम करेगा। इस अवसर पर उन्होंने जागरुकता कार्ड का विमोचन भी किया। इससे पहले निदेशक प्रमुख डा. सुमंत मिश्रा ने मलेरिया की स्थिति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव रमेश कुमार दूबे, उपसचिव रामकुमार सिन्हा, राज्य मलेरिया पदाधिकारी डा. पुष्पा मारिया बेक, निदेशक डा. प्रदीप बास्की आदि उपस्थित थे।

जो सहिया व मलेरिया कर्मी (एमटीएस, एलटी) हुए सम्मानित

पश्चिम सिंहभूम : जसमनी गुड़िया, आशन फारुकी, मिंटू कुमार सिन्हा, पश्चिम सिंहभूम : हेमंती लता, सत्यनारायण भगत, महेंद्र करुआ, सरायकेला : मरियम मुंडाइन, सइद असद, अमिता प्रसाद सिंह

गोड्डा : संयुक्ता देवी, अनुज कुमार, अनुज झा,

जामताड़ा : रत्नेश शर्मा, नव प्रकाश, पाकुड़ : पउलिना मुर्मू, ज्योतिन मुर्मू, संतोष किस्कू

साहिबगंज : अनीता रविदास

दुमका : मोती देवी, प्रदीप ठाकुर, अनिल कुमार सिन्हा

देवघर : अनिता देवी, राजीव रंजन, अजय कुमार यादव

गुमला : अनुप रेखा देवी, प्रवीण निशांत केरकेट्टा, स्नेहलता

हजारीबाग : उषा देवी, रूपलाल कुमार, उदयशंकर

सिमडेगा : पी सुरीन, सुशांत कुमार, आलोक मिंज

गढ़वा : शोभा देवी, रंजीत आजाद, रंजीत सिन्हा

पलामू : रिमला तिवारी, धीरज कुमार, दीपू कुमार

रामगढ़ : बबीता देवी, श्यामली देवी, अशोक कुमार सिंह

रांची : सावित्री देवी, शहनवाज अंसारी, श्यामनंदन यादव

लातेहार : शकुंतला देवी, पंकज पांडेय, सीमा कुमारी

गिरिडीह : तरन्नुम खातून, आलोक कुमार, रंजन कुमार

खूंटी : अनीता देवी, आरिफ अख्तर, अनूप

बोकारो : आरती देवी, मथुरा महतो, महेश राम

चतरा : मीना देवी, सत्येंद्र शर्मा, कुंदन कुमार

कोडरमा : रेखा देवी, विवेकानंद शर्मा, संतोष कुमार

धनबाद : लीलावती देवी, सुरेश सिंह तथा उमेश प्रसाद सिंह।

chat bot
आपका साथी