ऑक्सफोर्ड में मंत्रिमंडल का गठन

रांची : ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों के मंत्रिमंडल का गठन कर उन्हें पद और गोप

By Edited By: Publish:Thu, 23 Apr 2015 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 23 Apr 2015 01:00 AM (IST)
ऑक्सफोर्ड में मंत्रिमंडल का गठन

रांची : ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों के मंत्रिमंडल का गठन कर उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ऐसे शपथ ग्रहण के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित कर विद्यालय में स्वस्थ अनुशासन का वातावरण तैयार करना है। विद्यालय के एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर दीपक सिन्हा, उपप्राचार्य एके सिंह व पी. हाजरा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए ईमानदारी व निष्ठापूर्वक विद्यालय की सभी गतिविधियों के कुशल संचालन की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ये एक अच्छा मंच प्रदान करता है। मंच संचालन वरिष्ठ शिक्षक केआर झा ने किया। मौके पर जूनियर विंग की इंचार्ज रश्मि बख्शी, मनोरमा पटनायक, रजनीश शेखर और समीर कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी