आइएमए वीमेन विंग का गठन

रांची : झारखंड स्टेट आइएमए वीमेन डॉक्टर्स विंग, पलामू शाखा का गठन वीमेन डॉक्टर्स विंग झारखंड आइएमए

By Edited By: Publish:Sat, 18 Oct 2014 07:33 PM (IST) Updated:Sat, 18 Oct 2014 07:33 PM (IST)
आइएमए वीमेन विंग का गठन

रांची : झारखंड स्टेट आइएमए वीमेन डॉक्टर्स विंग, पलामू शाखा का गठन वीमेन डॉक्टर्स विंग झारखंड आइएमए स्टेट की डॉ.भारती कश्यप की अध्यक्षता में किया गया। पलामू शाखा की अध्यक्ष डॉ.उर्मिला श्रीवास्तव तथा सचिव डॉ. एसएस होरो को बनाया गया। मौके पर डॉ. भारती कश्यप ने कहा कि सुदूर क्षेत्रों में काम करनेवाली महिला डॉक्टरों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगी। बैठक में झारखंड आइएमए की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, पलामू आइएमए के अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ ओझा, सचिव डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. मीरा झा, डॉ. अमिता कुमारी, डॉ. नीलम होरो, डॉ. अर्चना तिवारी, डॉ.उषा किरण सिंह, डॉ. गरिमा सागर, डॉ. शशि सिंह, डॉ. राहत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी