खेलगांव की घटना पर कांग्रेस आक्रामक

By Edited By: Publish:Sun, 20 Apr 2014 12:14 AM (IST) Updated:Sun, 20 Apr 2014 12:14 AM (IST)
खेलगांव की घटना पर कांग्रेस आक्रामक

रांची : खेलगांव के पास ईवीएम को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। हंगामे को लेकर झाविमो प्रत्याशी अमिताभ चौधरी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी को कांग्रेस ने पूरी तरह जायज ठहराया है।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सदस्य अजय राय ने कहा कि झाविमो के अलावा भाजपा के नेताओं ने भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। प्रशासन अगर फौरी कार्रवाई नहीं करता तो स्थिति बेकाबू हो जाती। ऐसे में विधि-व्यवस्था को अपने हाथ में लेने पर उतारू भाजपा के नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई होना चाहिए। पूरे घटनाक्रम ने झाविमो और भाजपा सरीखे दलों के असली चरित्र और चेहरे को उजागर कर दिया है। पूरे घटनाक्रम को एक साजिश के तहत अंजाम दिया गया।

प्रशासन ने फौरी कार्रवाई कर जनता के बीच बेहतर संदेश दिया। कांग्रेस ने रांची के उपायुक्त पर लगाए गए आरोपों का बचाव करते हुए कहा है कि एक अफसर पर मनगढंत आरोप लगाने के पहले भाजपा के नेताओं को सबूत पेश करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी