संगठन की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी,रामगढ़ : अखिल झारखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन ¨सह ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता रीढ़ के समान होते है। उनकी हर बात पार्टी हित में होनी चाहिए। साथ ही जनता से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए हर रूप में तैयार रहना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Aug 2018 08:03 PM (IST) Updated:Thu, 09 Aug 2018 08:03 PM (IST)
संगठन की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता
संगठन की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता

रामगढ़ : अखिल झारखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन ¨सह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। उनकी हर बात पार्टी हित में होनी चाहिए। साथ ही जनता से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए हर रूप में तैयार रहना चाहिए। चाहे वह आंदोलन हो या जनता के सवालों का जवाब देने की बात हो। प्रदेश प्रभारी ने उनसे मुलाकात करने पहुंची गोला मध्य की पार्षद सह कांग्रेस पार्टी नेत्री ममता देवी से बात कर रहे थे। इससे पूर्व पार्षद ने प्रदेश प्रभारी का बुके देकर स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को क्रमवार कर रखते हुए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। प्रदेश प्रभारी आरपीएन ¨सह ने सबसे पहले ममता देवी को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी में आने से रामगढ़ में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी, और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एवं सभी पार्टी के कार्यकर्ता व पार्टी के अधिकारी के निर्देश का पालन करने के लिए कहा । कहा कि सभी जगह कार्यकर्ता सम्मेलन करके कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाएं। कहा वे जल्द ही बैठक में उपस्थित होकर रामगढ़ में कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने के लिए और सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी की नीति और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने के लिए बैठक करूंगा। इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा ताकि आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत होकर उभरने का मौका मिले। मौके पर जोनल को ऑडिनेटर केशव कमलेश, दुलमी के पूर्व पार्षद राजु महतो, सोसो मुखिया नन्दु महतो, युवा नेता सुधीर कुमार मंगलेश, मनोज पुझर, नीतिश कुमार, बजरंग महतो, मोहित पटेल, विकास कुमार, अजय कुमार, अमित कुमार, रफीक अंसारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी