त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बीडीओ ने किया विभिन्न कोषांगों का गठन

संवाद सूत्र मांडू(रामगढ़) आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मांडू में सुव्यवस्थित ढंग से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:12 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:12 PM (IST)
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बीडीओ ने किया विभिन्न कोषांगों का गठन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बीडीओ ने किया विभिन्न कोषांगों का गठन

संवाद सूत्र, मांडू(रामगढ़) :आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मांडू में सुव्यवस्थित ढंग से निर्वाचन कार्य संपन्न कराने के लिए बीडीओ जयकुमार राम ने प्रखंड स्तर पर विभिन्न कोषांगों का गठन किया है। जिसमें उन्होंने निर्वाचन कोषांग में ज्ञानी प्रताप भारती, शाहिद इकबाल, शारदानंद शर्मा, मानेश्वर मुसहर, सुनील कुमार गुप्ता, सुनील मुसहर, राजेश हांसदा, दीपनारायण साव, सिकंदर राम, अभिसेक कुमार, विकास कुमार सिंहा, सरफराज खान, अजीत कुमार व निरंजन करमाली को प्रतिनियुक्त किया है। कार्मिक कोसांग में उन्होंने बीएचओ डा तारिक अनवर, सदेश करमाली, रंजीत कुमार रजक व मिटकू राम की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार प्रशिक्षण कोसांग में ज्ञानी प्रताप भारती, कृपाल कच्छप, जोहानी टोप्पो, पवन कुमार, ब्रजेष कुमार व अजीत कुमार को रखा गया है। सामग्री कोषांग में पवन कुमार, जोहानी टोप्पो, मो हफीज, दीपक कुमार, हरिचरण महतो, नकुल यादव, दशरथ पांडेय, प्रभुनाथ महतो, कालू पहाड़िया, अरविद कुमार महतो व राजकुमार साव को शामिल किया गया है। नजारत कोषंग में भाषा सहायक शाहिद इकबाल, ब्रजेश कुमार व निरंजन करमाली को रखा गया है। मतपेटी कोषांग में जेई संजीत कुमार, बीपीओ विजय कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, सुनील मुसहर, राजेश हांसदा, दीपनारायण साव, सिकंदर राम व अभिषेक कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। मतपत्र कोषांग में डा तारिक अनवर, सुनील कुमार गुप्ता, सुनील मुसहर, राजेश हांसदा, दीपनारायण साव, सिकंदर राम, अभिषेक कुमार के अलावा सभी पंचायत सचिव एवं सभी राजस्व कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इधर वाहन कोषांग में सीआई सुरेश प्रसाद वर्णवाल, टेकलाल महतो, लालेश्वर करमाली, श्याम सुंदर नायक, कल्याण कुमार नायक, राजेंद्र प्रसाद, दीपक कुमार, जानकी देव नायक, मनोज कुमार व अनुप विश्वकर्मा को रखा गया है। आदर्श आचार संहिता कोषांग में सीडीपीओ प्रतिमा गुप्ता, शैलेंद्र कुमार, रवि सागर पांडेय, संजय कुमार के अलावा सभी पंचायत सेवक को रखा गया है। मीडिया कोषांग में भाषा सहायक शाहिद इकबाल व कंप्यूटर आपरेटर मुकूल कुमार को रखा गया है।

विभिन्न कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारी प्रतिनियुक्त

बीडीओ द्वारा गठित कोषांगो का संचालन करने के लिए प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है। इनमें निर्वाचन कोषांग में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ज्ञानी प्रताप भारती, कार्मिक कोषांग के लिए बीएचओ डा तारिक अनवर, प्रशिक्षण कोसांग के लिए ज्ञानी प्रताप भारती, सामग्री कोषांग के लिए प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक पवन कुमार, मतपेटी कोषांग के लिए कनीय अभियंता संजीत कुमार, मतपत्र कोषांग के लिए बीएचओ डा तारिक अनवर, वाहन कोषांग के लिए अंचल निरीक्षक सुरेश प्रसाद वर्णवाल एवं आदर्श आचार संहिता कोषांग के लिए सीडीपीओ प्रतिमा गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी