वेस्ट बोकारो की नायशा का चयन स्टेट रोल-बॉल स्के¨टग में

वेस्ट बोकारो (रामगढ़): पुणे के बालेवाड़ी पुणे में आज 14 से 16 सितंबर तक होने वाले 12व

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 07:35 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 07:35 PM (IST)
वेस्ट बोकारो की नायशा का चयन स्टेट रोल-बॉल स्के¨टग में
वेस्ट बोकारो की नायशा का चयन स्टेट रोल-बॉल स्के¨टग में

वेस्ट बोकारो (रामगढ़): पुणे के बालेवाड़ी पुणे में आज 14 से 16 सितंबर तक होने वाले 12वां सब-जूनियर (अंडर-14) राष्ट्रीय रोल-बॉल प्रतियोगिता 2018 में वेस्ट बोकारो की नायशा ¨सह पिता राजकिशोर गंझू का चयन हुआ है। इसे लेकर पूरे वेस्ट बोकारो में हर्ष है। नायशा ¨सह की मां सोनू ¨सह बारुघुटू उत्तरी की मुखिया रह चुकी हैं। नायशा हॉलीक्रास की छात्रा है।

दैनिक जागरण को सोनू ¨सह ने बताया कि जिसमें झारखंड राज्य से ब्वायज व ग‌र्ल्स वर्ग की टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 11 सितंबर 2018 को पुणे के लिए रवाना हो गई है। इसमें हमारी बेटी भी राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम में शामिल खिलाड़ी टाटा स्टील रोल-बॉल स्के¨टग ट्रे¨नग सेंटर से हैं। सोनू ने बताया कि स्के¨टग के जूते पहन कर बॉलीबॉल खेलने की इस विधा को रोल-बॉल स्के¨टग कहा जाता है। झारखंड राज्य की बालिका वर्ग की टीम में नायशा ¨सह के अलावा एक बालिका कोयना मृधा जो की मिलेनियम पार्क टेल्को में हमारे कोच की देख रेख में ही अभ्यास करती थी, उसका भी चयन इस टीम में हुआ है। झारखंड रोल-बॉल संघ के अध्यक्ष एवं रोल-बॉल महासंघ के उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने झारखण्ड राज्य के बालक एवं बालिका टीम को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।

सब-जूनियर (अंडर-14) राष्ट्रीय रोल-बॉल बालक टीम में उज्जवल प्रताप ¨सह, सौम्य शेखर, आर्य वत्स, दिव्यम मंडल, अभिषेक कुमार, क्रिस जॉय कच्छप,विख्यात जैन, गर्व खरा,प्रथम कश्यप। बालक टीम -कोच के रुप में चंदेश्वर कुमार व टीम के रुप में मैनेजर मोलोय कुमार मृधा होंगे। जबकि बालिका टीम में लवली कुमारी, कोयना मृधा, ऋद्धिमा आनंद, पी. यशस्वी, निहारिका कुमारी, मानसी साहू का चयन किया गया है। बालिका टीम कोच राजीव ¨सह व टीम मैनेजर सरिता आनंद होंगी। इधर, विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर सेलिना संगीता बेक ने भी नायशा की चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

chat bot
आपका साथी