पंजाब रेजिमेंटल के जवानों ने ली देश सेवा की शपथ

बाटम -नव प्रशिक्षित जवानों ने कदम- कदम बढ़ाए जा के साथ किया शानदार परेड जागरण संवाददात

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 09:52 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 09:52 PM (IST)
पंजाब रेजिमेंटल के जवानों ने ली देश सेवा की शपथ
पंजाब रेजिमेंटल के जवानों ने ली देश सेवा की शपथ

बाटम -नव प्रशिक्षित जवानों ने कदम- कदम बढ़ाए जा के साथ किया शानदार परेड जागरण संवाददाता, रामगढ़ : सैनिक छावनी स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के किलाहारी ड्रिल स्क्वायर में शनिवार को भव्य कसम परेड समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सेंटर के वाइएस कोर्स-166 के कुल 347 नवप्रशिक्षित जवानों ने भाग लिया। आठ टुकड़ियों में बंटे जवानों ने पवित्र श्रीमदभागवत गीता व गुरुग्रंथ साहिब को साक्षी मानकर व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के समक्ष देश के लिए मरने व मारने का संकल्प लेते हुए राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व बलिदान देने की कसम खाकर भारतीय सेना के सिपाही बने। शपथ अधिकारी ने सैन्य परंपरा के तहत सभी जवानों को एक साथ शपथ दिलाई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल भागवत निलेश मारुति ने खुली जीप से परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। कसम खाने के बाद जवानों ने रेजिमेंट के अलंकृत बैंड की धुन के साथ पूरे जोश के साथ कदम ताल मिलाकर शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कसम परेड समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल भागवत निलेश ने सभी नव-प्रशिक्षित जवानों को भारतीय सेना में पहला कदम रखने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी ने आज उम्दा दर्जे का परेड का प्रदर्शन किया है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। आज से सभी दुनिया भर में मशहूर भारतीय सेना के सबसे अलकृंत रेजिमेंट का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने जवानों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों से अवगत कराते हुए से कहा कि सभी आने वाले चुनौतियों के लिए तैयार रहें। मौके पर प्रशिक्षण के दौरान अव्वल दर्जे का प्रदर्शन करने वाले चार जवानों को मुख्य अतिथि ने पदक व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कसम परेड समारोह में सेंटर के अधिकारी जेसीओज व जवान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी