गोला में मोहर्रम पर मातमी जुलूस निकाला

गोला में मुहर्रम का मातमी जुलूस निकाला

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Aug 2022 09:00 PM (IST) Updated:Tue, 09 Aug 2022 09:00 PM (IST)
गोला में मोहर्रम पर मातमी जुलूस निकाला
गोला में मोहर्रम पर मातमी जुलूस निकाला

गोला में मोहर्रम पर मातमी जुलूस निकाला

संवाद सूत्र, गोला (रामगढ़) गोला प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम का त्योहार मंगलवार को सम्पन्न किया गया। क्षेत्र के गोला , बेटुलकला, सोसोकला, मगनपुर, संग्रामपुर, चाड़ी, बरियातू, हुप्पू, गोला, साड़म सहित मुस्लिम धर्मावलंबी गावों में मोहर्रम का त्योहार मातमी जुलूस के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी गांवों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कर्बला में ताजिया कमेटी के लोग अमन चैन का पैगाम देते हुए शानदार लाठी खेल का आयोजन किया गया। जहां खिलाड़ी हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। बताया जाता है कि हजरत इमाम हुसैन को इस्लाम में शहीद का दर्जा हासिल है। हजरत इमामे हुसैन यजीद के आतंकी शासन के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए 14 साल कबल फूफा के निकट कर्बला की लड़ाई में इस्लाम को बचाने के लिए शहीद हो गए थे। इमाम हुसैन की शहादत के दिन को यवमें आशूरा कहते हैं, इस पर ही मुहर्रम मनाया जाता है। जुलूस में बेतूल कलां मुखिया जाकिर अख्तर, मगनपुर मुखिया नुरुल्लाह अंसारी, सोसो कलां मुखिया निता देवी मुख्य रूप से शामिल थे।

chat bot
आपका साथी