ईद की तैयारी पूरी, सादगी से मनाया जाएगा त्योहार

संवाद सहयोगी रामगढ़ कोरोना संक्रमण को लेकर हर ओर परेशानी का दौर चल रहा है। ऐ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 09:53 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 09:53 PM (IST)
ईद की तैयारी पूरी, सादगी से मनाया जाएगा त्योहार
ईद की तैयारी पूरी, सादगी से मनाया जाएगा त्योहार

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : कोरोना संक्रमण को लेकर हर ओर परेशानी का दौर चल रहा है। ऐसे में हर पर्व त्योहार सादगी से मनाकर लोग एक संदेश भी दे रहे है की जान है तो जहान है। इधर एक माह से चल रहे मुस्लिम समाज के पवित्र त्योहार माहे रमजान को पूरी सादगी से मनाने की तैयारी लोग कर चुके है। आंशिक लॉकडाउन को लेकर बाजार बंद है। ऐसे में कहीं-कहीं सेवइयां आदि की बिक्री कमोवश हो रही है। लोग नए कपड़े भी नहीं के बराबर लिए है। दुकानें बंद होने से लोग परेशान भी रहे है। साथ ही बुधवार को जिलेभर में मुस्लिम धर्मावलंबी चांद का दीदार करने के लिए आसमां की ओर निहारते रहे। उनके अनुसार तीस रोजा होने को है। संभव है कि शुक्रवार को जिलेभर में ईद मनाई जाए। जबकि ए-दारे-शरीया झारखंड के मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि पूरे सादगी से ईद मनाना है। अपने-अपने घरों में नमाज अदा करेंगे। वैसे सभी कमेटियों को गाइडलाइन भेज दी गई है। गले नही मिलना है। हाथ भी नहीं मिलाना है। शारीरिक दूरी का पूरी तरह से पालन करना है। गरीबों पर दया बनाकर रखना है। ईद मिलन कहीं भी नहीं करना है। कहा है कि पूरी सादगी से साथ ईद मनाए और पूरी एहतियात को अख्तियार करेंगे। जबकि जिलेभर में ईद को लेकर उत्साह नहीं के बराबर देखने को मिल रहा है। हर ओर कोरोना को लेकर परेशान लोग इससे निजात के लिए प्रयास कर रहे है। वहीं हजारों हाथ दुआ-खैर करने के लिए उठेंगे की इस महामारी से जल्द दुनिया, राज्य, देश को दूर करते हुए लोगों को अमन-चैन व शांति दे।

chat bot
आपका साथी