दिव्यांगों के प्रति सभी ने दिखाई नरमी

लोकतंत्र के महापर्व में जहां हर वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान में अपनी सहभागिता निभाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 10:18 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:14 AM (IST)
दिव्यांगों के प्रति सभी ने दिखाई नरमी
दिव्यांगों के प्रति सभी ने दिखाई नरमी

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : लोकतंत्र के महापर्व में जहां हर वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान में अपनी सहभागिता निभाई। वहीं दिव्यांगों में भी वोट करने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। मतदान केंद्र पर दिव्यांगों के प्रति जिला प्रशासन की ओर से जो व्यवस्था की गई थी वह काफी था। उसके बाद भी अन्य लोगों ने भी दिव्यांगों के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर दिखाया। लोग मतदान केंद्र पर जैसे ही दिव्यांगों को आते देखा वैसे ही उन्हें ससम्मान मतदान केंद्र तक लेकर गए। वहां पर उन्हें बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर मतदान कराने के बाद वापस भेज दिया। तभी तो पूरे जिलाभर में जहां आम मतदाताओं का प्रतिशत 71.09 प्रतिशत रहा। वहीं दिव्यांगों का मतदान प्रतिशत 92.36 प्रतिशत रहा है।

chat bot
आपका साथी