पतरातू प्रखंड में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने दिया वोट

पतरातू सहित आस पास के इलाकों में विधानसभा का चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 09:10 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 09:10 PM (IST)
पतरातू प्रखंड में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने दिया वोट
पतरातू प्रखंड में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने दिया वोट

संवाद सूत्र, पतरातू (रामगढ़) : पतरातू सहित आस पास के इलाकों में विधानसभा का चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। गुरुवार को हुए चुनाव में कुल 62.36 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। प्रखंड में कुल एक लाख 71 हजार 586 मतदाताओं में एक लाख 7 हजार 9 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने पसंद के प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद कर दिया। इसके तहत 55 हजार 995 पुरुषों ने अपने मत दिए जो कुल पुरुष मतदाताओं के 61.47 प्रतिशत होता है। जबकि पुरुष वोटरों की संख्या पतरातू प्रखंड में 91 हजार 96 है। वहीं महिलाओं ने पुरुषों से आगे निकलते हुए कुल महिला मतदाताओं के 63.38 प्रतिशत मत दिए। पतरातू प्रखंड में 80 हजार 490 महिला वोटर हैं। गुरुवार को हुए मतदान में कुल 51 हजार 13 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गुरुवार को अपराह्ण तीन बजे तक ही मतदान की समय निर्धारित की गई थी। परंतु कई बुथों में मतदाताओं के समय रहते लाईन में लग जाने के कारण साढ़े चार बजे तक वोटिंग होती रही। इसमें मतदान केन्द्र संख्या 282, 242, तथा प्राथमिक विद्यालय मसमोहना के मतदान केन्द्र संख्या 455 प्रमुख है। इसमें बूथ संख्या 455 में तो साढ़े चार बजे तक मतदान होता रहा।

chat bot
आपका साथी