स्टेटिक सर्विलांस टीम ने चलाया गया सघन जांच अभियान

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : आगामी विधानसभा आम चुनाव 2019 को देखते हुए स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा निय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 10:26 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 10:26 PM (IST)
स्टेटिक सर्विलांस टीम ने चलाया गया सघन जांच अभियान
स्टेटिक सर्विलांस टीम ने चलाया गया सघन जांच अभियान

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : आगामी विधानसभा आम चुनाव 2019 को देखते हुए स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा नियमित अंतराल पर अलग-अलग जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के सारूबेड़ा, चार नंबर चौक तथा मांडू, चेक नाका के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। वीडियोग्राफर्स की मौजूदगी में स्टेटिक सर्विलांस टीम के सदस्यों द्वारा वाहनों की जांच की गई। ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी राजनीतिक दल या कोई अन्य व्यक्ति किसी भी माध्यम से आगामी विधानसभा आम चुनाव 2019 को प्रभावित न कर सके। इसी कारण से एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी एवं वीवीटी की टीम का गठन किया गया है। जोकि चुनाव के दौरान होने वाली हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं तथा पूरे विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी