गोला में प्रखंड स्तरीय चुनाव कोषांग गठित

गोला प्रखंड कार्यालय में बुधवार को विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड स्तर पर निर्वाचन कार्य सुव्यवस्थित ढंग से संपादित करने के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 09:53 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:23 AM (IST)
गोला में प्रखंड स्तरीय चुनाव कोषांग गठित
गोला में प्रखंड स्तरीय चुनाव कोषांग गठित

संवाद सूत्र, गोला : गोला प्रखंड कार्यालय में बुधवार को विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड स्तर पर निर्वाचन कार्य सुव्यवस्थित ढंग से संपादित करने के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया। कोषांग का गठन कर प्रखंड और अंचल के विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों को कार्य बांटते हुए निर्देशों का अविलंब अनुपालन करने को कहा गया। कार्मिक कोषांग में बीडीओ कुलदीप कुमार, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सजल कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक जगनारायण राम सहित कर्मियों में युसूफ अहमद, केशव प्रसाद, सुरेश महतो, अखिलेश कुमार, पंकज कुमार, आनंद कुमार, कुमार शानु, मजहर इमाम, ललिता देवी, मनोहर कुमार महतो है। आदर्श आचार संहिता कोषांग में सीओ दीपक कुमार दूबे, एमओ राजशेखर कुमार, प्रतिनियुक्त कर्मियों में सीआई मदन महली, प्रधान सहायक गणेश बैठा, उपेन्द्र कुमार, महेन्द्र प्रसाद चौधरी, दिनेश दास, प्रदीप कुमार गुप्ता, कलेश्वर राम मुंडा है। इवीएम सह सामग्री कोषांग में बीडीओ कुलदीप कुमार, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अरविद कुमार, जेएसएस जगनारायण राम, प्रतिनियुक्त कर्मियों में रामचरण करमाली, अजय कुमार महतो, अजय कुमार मेहता, विनय कुमार, संजय गुनी, तारकेश्वर सिन्हा, अनवर, महादेव महतो, विमल बेदिया, विजेन्द्र कुमार, किसुन कुमार है। प्रशिक्षण कोषांग में बीडीओ कुलदीप कुमार, सीडीपीओ अराधना, जेएसएस जगनाराण राम है। मीडिया कोषांग में बीडीओ कुलदीप कुमार, डॉ सजल कुमार सहित प्रतिनियुक्त कर्मी है। वाहन कोषांग में सीओ दीपक कुमार दूबे और सीआई मदन महली सहित प्रतिनियुक्त कर्मी हैं।

chat bot
आपका साथी