90 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विजेता हस्तशिल्प में लेंगे भाग

छावनी मैदान में शुक्रवार से गुजराती समाज हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलुम डेवलपमेंट संस्थान रांची की ओर से भारतीय शिल्प व्यापार मेला का शुभारंभ किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 09:52 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 09:52 PM (IST)
90 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विजेता हस्तशिल्प में लेंगे भाग
90 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विजेता हस्तशिल्प में लेंगे भाग

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : छावनी मैदान में शुक्रवार से गुजराती समाज हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम डेवलपमेंट संस्थान रांची की ओर से भारतीय शिल्प व्यापार मेला का शुभारंभ किया जा रहा है। व्यापर मेला में वस्त्र मंत्रालय के 90 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विजेता हस्तशिल्प में भाग लेंगे। इसमें असम का बांस से बना हुआ सामान, नागालैंड का ड्राई फ्लावर, दिल्ली की ब्लॉक प्रिन्ट कुर्ती, कलकत्ता का जूट बैग, भदोही का विश्व प्रसिद्ध कालीन, वनारसी सूट, साड़ी एवं ड्रेस मेटेरियल, भागलपुर का डल चादर, गुजरात का बांधनी शूट, कच्छ की चादरें, भोलपुर शांति निकेतन का काथावर्क, आंध्र प्रदेश का क्रोशियावर्क, लखनऊ का टेराकोटा, प्रतापगढ़ का विश्व प्रसिद्ध आंवला आचार एवं मुरब्वा, मुंबई की इमिटेशन ज्वेलरी, हरियाणा के पर्दे एवं चादर, बिना पानी का कुलर, हिलटन का छोटा तंदुर, हैंड प्रेस जुसर मशीन, ककवेल की आटा चक्की मशीन आदि हस्तशिल्प एवं उपभोक्ता उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय भी किया जाएगा। यह बात गुरुवार को मेला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आयोजक एवं संयोजक अजीत भकोड़िया एवं संजीव तिवारी ने कहीं। कहा कि मेला का उद्घाटन शाम पांच बजे छावनी परिषद मुख्यअधिशासी अधिकारी सपन कुमार व उपाध्यक्ष अनमोल सिंह करेंगे। इस मौके पर वार्ड सदस्य बेबी प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, कैलाश मुंडा, संजीत कुमार सिंह उर्फ छोटु सिंह, पुरनी देवी, प्रभु करमाली, रेणु सिहं, प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। कहा कि यह मेला तीस अक्टूबर तक निरंतर चलेगी। मनोरंजन के लिए प्रतिदिन शाम में छह बते रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि शहर में पहली बार मेला में महिलाओं एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए टावर झला, ब्रेक डांस, ड्रेगन ट्रेन, टोरा टोरा, कोलम्बस, वाटर वोट, मिक्की माउस, जमपिग जापान, स्कापियरों इत्यादि झुलों का प्रबंध भी मेला परिसर में किया गया है।

chat bot
आपका साथी