मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 8 जनवरी को होगी आम हड़ताल

राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन की बैठक शनिवार को सेंट्रल सौंदा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई। बैठक में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह चंदेल व केंद्रीय सचिव मनोज कुमार गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में पिछले दिनों हुए सीटू के छठे राज्य सम्मेलन में लिए गए निर्णयों पर चर्चा की गई। कहा गया कि मजदूरों के समस्याओं को ले यूनियन स्वतंत्र रूप से आंदोलन करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 08:51 PM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 08:51 PM (IST)
मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 8 जनवरी को होगी आम हड़ताल
मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 8 जनवरी को होगी आम हड़ताल

संवाद सूत्र, भुरकुंडा : राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन की बैठक शनिवार को सेंट्रल सौंदा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई। बैठक में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह चंदेल व केंद्रीय सचिव मनोज कुमार गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में पिछले दिनों हुए सीटू के छठे राज्य सम्मेलन में लिए गए निर्णयों पर चर्चा की गई। कहा गया कि मजदूरों की समस्याओं को ले यूनियन स्वतंत्र रूप से आंदोलन करेगा। निर्णय हुआ कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आगामी आठ जनवरी 2020 को भारत बंद व आम हड़ताल की सफलता को ले यूनियन अभी से ही अभियान चलाएगी। बैठक में संगठन की मजबूती व यूनियन की सदस्यता पर बल देते हुए सभी परियोजनाओं में मासिक बैठक करने की बात कही गई। निर्णय हुआ कि बरका-सयाल एरिया कमेटी की बैठक 16 नवंबर को क्षेत्रीय कार्यालय में होगी। मौके पर जयनारायण बेदिया, सुरेश प्रसाद, जगरनाथ पासवान, आजाद भुंइया, नकुल गोप, सुरेश महतो, सुरेश प्रसाद सिन्हा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी