बेडो रांची ने बारलौग फुटबॉल टीम को हराया

दुलमी : दुलमी प्रखंड क्षेत्र के पोटमदगा तुम्बाटांड़ में चल रहे सछ्वावना फुटबॉल टूर्नामेंट के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 09:32 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 09:32 PM (IST)
बेडो रांची ने बारलौग फुटबॉल टीम को हराया
बेडो रांची ने बारलौग फुटबॉल टीम को हराया

दुलमी : दुलमी प्रखंड क्षेत्र के पोटमदगा तुम्बाटांड़ में चल रहे सछ्वावना फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन बेड़ो रांची बनाम बारलौंग फुटबॉल टीम के बीच भिड़न्त हुआ। जिसमें बेड़ो रांची की टीम ने बारलौग टीम को 2-0 से पराजित कर अगले राउंड की मैच में जगह बनाया। इससे पूर्व मैच के मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मारकर उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री महतो ने मैच समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। युवाओ को शिक्षा के साथ-साथ खेल भी आवश्यक होता है। मौके पर मुखिया सूरजनाथ भोक्ता, मनोज महतो, चन्द्रेव महतो, प्रदीप महतो, पवन महतो, हेमंत महतो, रविरतन महतो, सुनील चक्रवर्ती, दशरथ महतो, मोहित पटेल, युगकिशोर महतो, भुनेश्वर महतो, छत्रपति ओहदार, मंटू महतो, सपुत महतो, रोहित करमाली, सुनिल करमाली, कमलेश कुमार, शिव कुमार, रामप्रसाद महतो, दिवाकर महतो, उमेश महतो काफी संख्या खेल प्रेमी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी