पोषण अभियान के तहत नवविवाहितों की हुई गोदभराई

रामगढ़ : वार्ड नंबर 26 के जगन्नाथ स्वामी मंदिर परिसर में बुधवार को झारखंड सरकार की मह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 08:29 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 08:29 PM (IST)
पोषण अभियान के तहत नवविवाहितों की हुई गोदभराई
पोषण अभियान के तहत नवविवाहितों की हुई गोदभराई

रामगढ़ : वार्ड नंबर 26 के जगन्नाथ स्वामी मंदिर परिसर में बुधवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पोषण अभियान चलाया गया। इसमें नवविवाहितों को सामग्री देकर अभियान की शुरुआत की गई। अभियान में मुख्य अतिथि वार्ड 26 के पार्षद देवधारी महतो, वार्ड 27 के पार्षद रोशन महतो व विशिष्ट अतिथि विभावि के प्रभारी राजेश कुमार महतो शामिल हुए। अभियान के तहत सेविकाओं, सहियाओं सहित दर्जनभर महिलाओं को पार्षद देवधारी महतो ने कहा कि नवजात शिशुओं को कुपोषण से मुक्ति के लिए संतुलित स्वाच्य भोजन सहित सभी संक्रमण बीमारियों से मुक्ति आवश्यक है। वहीं विभावि प्रभारी राजेश महतो ने कहा कि वर्तमान समय में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की अवधाराणा को स्थापित करना है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जच्चा-बच्चा को संतुलित आहार आवश्यक है। साथ ही बालक-बालिका में भेद किए बगैर बच्चों के विकास के लिए उचित वातावरण और मानसिकता विकसित करनी होगी। इस दौरान सभी महिलाओं को सामग्री वितरण की गई। मौके पर वार्ड पार्षद 26 के देवधारी महतो, 27 के रोशन महतो, विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते हुए बच्चों का मुहं जुठी कराया। इस दौरान पर्यवेक्षिका सरिता देवी, प्रभा देवी, फूलमणी देवी, रूपमणी देवी, लक्ष्मी देवी, खुशबू देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी